Himachal News Alert: ड्यूटी से घर लौटी मां को कमरे में इस हाल में मिला अपना लाल! मचा कोहराम
Himachal News Alert: सोलन जिला के बरोटीवाला की बिहार कॉलोनी में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मूल रूप से पंजाब के मोहाली का रहने वाला तनुष पुरी (29) पिछले कई वर्षों से अपनी मां के साथ बिहार कॉलोनी में रहता था।

Himachal News Alert: ड्यूटी से घर लौटी मां को कमरे में इस हाल में मिला अपना लाल! मचा कोहराम
युवक ने यह खौफनाक कदम उस वक्त उठाया जब उसकी मां चंडीगढ़ में नौकरी पर गई हुई थ, जबकि वह कमरे में अकेला ही मौजूद था। तभी उसने कमरे में पंखे से फंदा लगाया और उस पर लटक कर आत्महत्या कर ली।

अंदर से बंद था दरवाजा
शाम के वक्त जब महिला वापस लौटी तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। उसने बाहर से कई बार दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से बेटे ने कोई आवाज नहीं दी। उन्होंने अनहोनी के अंदेशे के चलते पड़ोसियों को मौके पर बुलाया।


कमरे में फंदे से लटका मिला बेटा
इसके बाद बालकनी के रास्ते दरवाजा खोला गया तो देखा कि युवक चुन्नी से लटका हुआ था, जिससे माँ के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद मामले की जानकारी बरोटीवाला पुलिस को दी गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को फंदे से नीचे उतारा और नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। वहीं पुलिस द्वारा आत्महत्या के कारणों की जांच भी की जा रही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


