Sirmour News: फैक्ट्री में जोरदार धमाका! मची अफरा-तफरी, उबलते लोहे ने मजदूरों को किया लहूलुहान

Sirmour News: औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब की ‘जय एलॉयज कंपनी’ में सुरक्षा इंतजामों की पोल खुल गई है। भट्टी में अचानक हुए धमाके से पिघला हुआ गर्म लोहा उबलकर बाहर आ गिरा, जिसने वहां काम कर रहे चार मजदूरों को बुरी तरह झुलसा दिया।

Sirmour News: फैक्ट्री में जोरदार धमाका! मची अफरा-तफरी, उबलते लोहे ने मजदूरों को किया लहूलुहान
हादसा फैक्ट्री में भट्टी के सही तरीके से काम न करने और सुरक्षा उपकरणों की भारी कमी के कारण पेश आया।
इसको लेकर अमरजीत (42 वर्ष) पुत्र हरी राम गांव डेरा डाकघर हमीदपुर तहसील नारायणगढ़ जिला अंबाला ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वे रोजाना की तरह भट्टी पर काम कर रहे थे। अचानक भट्टी सुचारू रूप से काम करना बंद कर गई और एक जोरदार धमाका हुआ। देखते ही देखते उबलता हुआ तरल लोहा बाहर की ओर उछला और सीधे वहां मौजूद मजदूरों के शरीर पर जा गिरा।


इससे साथ काम कर रहे तीन अन्य साथी ओमंकार पुत्र गोपालमालाकार निवासी गाँव व डा. बूढई तहसील व जिला देवधर झारखण्ड उम्र 32 वर्ष, उस्मान पुत्र सेमसोल निवासी गाँव बसावन पूर्वा डा. भंगोरा तहसील कमजापूर जिला सीतापूर उतर प्रदेश उम्र 19 साल व काशीदास पुत्र कारु टुडू निवासी वार्ड न0. 11, पूर्णिँया छोडदोर तहसील व जिला पुर्णियां बिहार उम्र 35 घायल हो गए।
इसी दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई जिससे काशीदास नीचे रखे लोहे के स्लैब पर गिर गया जिसकी टांग में भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद सभी घायलों को अस्पताल लाया गया जहां पर उनका उपचार कराया गया है।


उधर, शिकायतकर्ता अमरजीत के बयान के आधार पर कालाअम्ब पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही बरतने और सुरक्षा मानकों की कमी के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!




