Himachal Crime News: गाड़ी से शराब का जखीरा बरामद! कुल्लू और मंडी के दो तस्कर गिरफ्तार

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश की जिला शिमला पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए एक वाहन से शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा है। मामले में पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
Himachal Crime News: गाड़ी से शराब का जखीरा बरामद! कुल्लू और मंडी के दो तस्कर गिरफ्तार
थाना रामपुर की पुलिस टीम ने नोगली क्षेत्र में गश्त के दौरान इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान नोगली क्षेत्र में एक संदिग्ध वाहन को जाँच के लिए रुकवाया गया तो उसमें से विभिन्न ब्रांड की 218 बोतल अवैध शराब बरामद हुई।
इनमें रॉयल स्टैग, ऑल सीजन, रॉयल चैलेंज, स्टर्लिंग रिजर्व, ट्यूबोर्ग बीयर, ब्लेंडर्स प्राइड, सोलन नंबर-1, आइकोनिक व्हाइट, नाटी नंबर-1 और ऊना नंबर-1 समेत कुल 218 बोतलें मिली।


पुलिस ने जब चालक से उक्त शराब की खेप ले जाने से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा तो वह कोई भी उत्तर नहीं दे पाया। लिहाजा टीम ने कार्रवाई करते हुए शराब की खेप को वाहन सहित जब्त कर लिया और चालक सहित वाहन में सवार एक अन्य आरोपी को मौके से हिरासत में लिया।
पकड़े गए आरोपियों में मुनीश कुमार (24 वर्ष) पुत्र रमेश कुमार निवासी गांव शनोग डाकघर गोवालपुर तहसील करसोग जिला मंडी और संजय कुमार (33 वर्ष) निवासी गांव चिमनी डाकघर शावर तहसील आनी जिला कुल्लू शमिल है।


Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

