HPBOSE 12th Result: 12वीं के छात्रों को अभी और करना होगा इंतज़ार! हिमाचल शिक्षा बोर्ड इस दिन तक घोषित करेगा परिणाम

HPBOSE 12th Result: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की तिथि को थोड़ा और आगे बढ़ा दिया गया है। ऐसे में प्रदेश के 81 हजार छात्रों को रिजल्ट के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
HPBOSE 12th Result: 12वीं के छात्रों को अभी और करना होगा इंतज़ार! हिमाचल शिक्षा बोर्ड इस दिन तक घोषित करेगा परिणाम
हालाँकि शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं, लेकिन प्रदेश में प्रस्तावित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे और कुछ प्रशासनिक व्यस्तताओं के कारण रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
कब आएगा रिजल्ट
ऐसे में अब बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा का परिणाम मई के पहले सप्ताह में घोषित किया जाएगा। जबकि बोर्ड पहले अप्रैल के अंत तक रिजल्ट जारी करने की तैयारी में था, लेकिन अब छात्रों को कुछ दिन और प्रतीक्षा करनी होगी।


परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में
शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा का कहना है कि परीक्षा परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। वर्तमान में अंकों के संकलन (Data Compilation) और रिजल्ट प्रोसेसिंग का कार्य अंतिम चरण में है।
रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार
इस वर्ष 12वीं कक्षा में 81,411 और 10वीं कक्षा में 93,564 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। विशेषकर 12वीं के छात्र उच्च शिक्षा के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं, जिनके लिए उन्हें रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। बोर्ड का लक्ष्य है कि 12वीं का परिणाम घोषित करने के कुछ ही दिनों बाद 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाए।


Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

