Himachal News: हिमाचल बोर्ड के सर्टिफिकेट पर होगा QR कोड! एक स्कैन में खुलेगी पूरी कुंडली, फर्जीवाड़े पर लगेगा ब्रेक

Himachal News: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) 10वीं और 12वीं के नतीजों से पहले एक ऐसा ‘डिजिटल सुरक्षा कवच’ लेकर आया है, जो न केवल आधुनिक है, बल्कि जालसाजों की रातों की नींद उड़ाने वाला है।
Himachal News: हिमाचल बोर्ड के सर्टिफिकेट पर होगा QR कोड! एक स्कैन में खुलेगी पूरी कुंडली, फर्जीवाड़े पर लगेगा ब्रेक
जी हाँ, HPBOSE ने विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी डिजिटल सुविधा शुरू करने की तैयारी की है। बोर्ड पहली बार 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट पर क्यूआर कोड अंकित करेगा।
बोर्ड ने सत्र 2025-26 से इसे अनिवार्य कर दिया है। जैसे ही कोई कॉलेज, कंपनी या सरकारी विभाग आपके सर्टिफिकेट को स्कैन करेगा, आपके असली नंबर सीधे बोर्ड के डेटाबेस से उनकी स्क्रीन पर चमक उठेंगे। जबकि अब तक किसी सर्टिफिकेट की सत्यता जांचने के लिए संस्थानों को लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था।


फर्जीवाड़े पर लगेगी ब्रेक
बाज़ार में बिकने वाली फर्जी मार्कशीट और नकली सर्टिफिकेट के धंधे पर यह बोर्ड का सबसे बड़ा प्रहार है। चूंकि, प्रत्येक सर्टिफिकेट सीधे बोर्ड के डिजिटल डाटाबेस से जुड़े होंगे, इसलिए किसी भी स्तर पर अंकों में छेड़छाड़ करना या डुप्लीकेट दस्तावेज़ तैयार करना अब नामुमकिन हो जाएगा।
किसे मिलेगा सबसे बड़ा फायदा
जो छात्र विदेश जाने या बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी का सपना देख रहे हैं, उनके लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन अब सिरदर्द नहीं बनेगा। शिक्षा प्रणाली में भरोसा बढ़ेगा और सिर्फ असली मेहनत करने वालों को ही हक मिलेगा।

शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि इस नई तकनीक को पूरी तरह सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने के लिए आधुनिक डिजिटल सिक्योरिटी मानकों का उपयोग किया जाएगा। इस बार 10वीं के 93,564 और 12वीं के 81,411 यानी कुल 1,74,975 विद्यार्थियों का डेटा डिजिटल सिक्योरिटी कवच के दायरे में होगा।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

