in

सिरमौर में नशे का बड़ा सौदागर दबोचा: 35 ग्राम चिट्टा बरामद! ₹85 हजार कैश भी पकड़ा, पुलिस के रड़ार पर था आरोपी

TROWS

डिटेक्शन सैल नाहन की टीम ने नशे के बड़े नेटवर्क पर प्रहार करते हुए एक तस्कर को हेरोइन के साथ धर दबोचा है। पकडे गए आरोपी की पहचान कुशविन भाटिया उर्फ चन्दु पुत्र भुपेन्द्र भाटिया निवासी दर्शन नगर कॉलोनी नारायणगढ़ डा. हमीदपुर तह. नारायणगढ़ जिला अम्बाला के तौर पर हुई है।

सिरमौर में नशे का बड़ा सौदागर दबोचा: 35 ग्राम चिट्टा बरामद! ₹85 हजार कैश भी पकड़ा, पुलिस के रड़ार पर था आरोपी

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। टीम गश्त व मादक पदार्थ अधिनियम में गुप्त सूचनाएँ एकत्र करने के लिए सिनियर सकेंडरी स्कूल मोगीनन्द के पास मौजूद थी।

तभी गुप्त सूत्र से सूचना प्राप्त हुई कि कुशविन भाटिया उर्फ चन्दु काफी लम्बे समय से नाहन व काला अंब में मादक पदार्थ चिट्टा बेचने का धंधा कर रहा है।

Doon valley school

पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि आरोपी चिट्टे की खेप लेकर इसे मोगीनन्द में कंपनी के लड़कों को बेच रहा है। जिस पर पुलिस ने बिना समय गंवाए आरोपी को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान 27 वर्षीय आरोपी के कब्जे से 35.70 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ। इतना ही नहीं आरोपी के कब्जे से 85620 रुपये का कैश भी बरामद हुआ है।

JPERC 2025

इस सन्दर्भ में पुलिस थान काला अंब में उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 21 N.D & P.S ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह आरोपी नशे के अवैध धंधे का एक बड़ा खिलाड़ी है और काफी समय से पुलिस की नजरों में था।

यह शातिराना तरीके से हरियाणा से हिमाचल में नशा सप्लाई कर रहा था। पुलिस अब इसके ‘बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज’ खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसे नशा कहाँ से मिल रहा था और इसके तार कहाँ-कहाँ जुड़े हैं।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Panchayat Election 2026: हिमाचल में इन दिन होंगे पंचायत चुनाव! आचार संहिता लागू, 31182 जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे

Panchayat Election 2026: हिमाचल में इन दिन होंगे पंचायत चुनाव! आचार संहिता लागू, 31182 जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे