Himachal Latest News: हिमाचल सरकार का बड़ा यू-टर्न! चार शहरों में स्कूलों का मर्जर रद्द, पुरानी व्यवस्था बहाल

Himachal Latest News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूल शिक्षा व्यवस्था में एक बड़ा यू-टर्न लेते हुए नूरपुर, धर्मशाला, सरकाघाट और देहरा में स्कूलों के मर्जर (विलय) के फैसले को वापस ले लिया है।
Himachal Latest News: हिमाचल सरकार का बड़ा यू-टर्न! चार शहरों में स्कूलों का मर्जर रद्द, पुरानी व्यवस्था बहाल
शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों के एकीकरण (Merger) की नीति में आंशिक संशोधन करते हुए एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। जारी ताजा अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश के चार प्रमुख शहरों नूरपुर, धर्मशाला, सरकाघाट और देहरा में लड़कों और लड़कियों के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के विलय (मर्जर) को रद्द कर दिया गया है।
यह निर्णय 18 फरवरी 2026 की अधिसूचना में किए गए प्रावधानों में बदलाव करते हुए लिया गया है। अब इन चारों शहरों में लड़कों और लड़कियों के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पूर्व की तरह अलग-अलग संचालित होंगे। जनता की मांग और प्रशासनिक फीडबैक के बाद सरकार ने यह सुधारात्मक कदम उठाया है।


इन स्कूलों की पुरानी स्थिति हुई बहाल
नूरपुर: पीएमश्री बख्शी टेक चंद गवर्नमेंट मॉडल गर्ल्स स्कूल और गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल।
धर्मशाला: पीएमश्री गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल और गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल।
सरकाघाट: पीएमश्री गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल।
देहरा: पीएमश्री गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल।
अब क्या होगी नई व्यवस्था
सरकार ने स्पष्ट किया है कि मर्जर भले ही रद्द किया गया हो, लेकिन इन स्कूलों में एक नई दोहरी व्यवस्था लागू की जाएगी—

प्रत्येक स्थान पर अब एक स्कूल CBSE से मान्यता प्राप्त होगा, जबकि दूसरा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) से संबद्ध रहेगा।
दोनों स्कूल सह-शिक्षा (Co-educational) होंगे।
सीबीएसई (CBSE) से जुड़े स्कूल को सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दर्जा दिया जाएगा।
हिमाचल बोर्ड से संबद्ध स्कूल को हाई स्कूल के रूप में संचालित किया जाएगा।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

