Himachal Weather: हिमाचल में आज से बदल रहा मौसम! होगी बारिश, अंधड़ का अलर्ट भी जारी

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के लोगों को आज से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। प्रदेश में अगले चार दिनों तक मौसम के खराब बना रहने की संभावना है।
Himachal Weather: हिमाचल में आज से बदल रहा मौसम! होगी बारिश, अंधड़ का अलर्ट भी जारी
इस दौरान पहाड़ों पर जहां बर्फबारी होगी, तो अन्य इलाकों में बारिश होने के आसार है। इतना ही नहीं कुछ हिस्सों में तेज हवाएं भी चल सकती है, जिसको लेकर चेतावनी दी गई है।
मौसम केंद्र शिमला की माने तो प्रदेश में आज रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (western disturbance) एक्टिव हो रहा है। ऐसे में 29 अप्रैल तक राज्य में मौसम खराब बना रहेगा।


कल चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और शिमला के कुछेक भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। हालाँकि इस दौरान निचले इलाकों में मौसम साफ रहेगा।
26 व 27 अप्रैल को वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ेगा। जबकि 28 और 29 अप्रैल को फिर पहाड़ों पर बारिश के आसार हैं।

उधर, ऊना का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 6 डिग्री ज्यादा के उछाल के साथ 41.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

