Himachal Tourism : गर्मी से बचने पहाड़ों में उमड़ी टूरिस्ट की भीड़! होटलों में 70% ऑक्युपेंसी के साथ चमका कारोबार

Himachal Tourism : पहाड़ों की रानी शिमला में इस वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ देखी गई, जिससे पर्यटन व्यवसाय में जबरदस्त वृद्धि हुई है। चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए मैदानी इलाकों के लोग अब पहाड़ों की गोद में सुकून तलाश रहे हैं।

Himachal Tourism : गर्मी से बचने पहाड़ों में उमड़ी टूरिस्ट की भीड़! होटलों में 70% ऑक्युपेंसी के साथ चमका कारोबार
यही कारण है कि पर्यटकों ने प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों का रुख करना शुरू कर दिया है। लोग मैदानी इलाकों की भीषण गर्मी से बचने के लिए शिमला के ठंडे मौसम का आनंद ले रहे हैं। शिमला में इन दिनों पंजाब, बिहार, गुजरात, मुंबई सहित विदेशों से पहुँच रहे सैलानियों का जमावड़ा लगा हुआ है।

वीकेंड पर उमड़ी भीड़
बता दें कि इस वीकेंड पर शिमला में सैलानियों की भारी भीड़ देखने को मिली। वीकेंड शिमला में पर्यटकों का ऐसा जमावड़ा लगा कि शहर के चप्पे-चप्पे पर रौनक छा गई।


शनिवार और रविवार को शिमला शहर के साथ-साथ अन्य पर्यटन स्थलों में सैलानियों की रौनक लगी रही। सोमवार को भी बड़ी संख्या में टूरिस्ट शहर में चहलकमी करते हुए नजर आए। शिमला शहर के साथ-साथ कुफरी, जाखू, मशोबरा और नालदेहरा जैसे पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का भारी हुजूम देखा गया।
होटलों में 70 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी
शिमला में पर्यटन सीजन धीरे-धीरे परवान चढ़ रहा है, जिससे होटलों में ऑक्यूपेंसी भी अच्छी-खासी चली हुई है। इस वीकेंड पर होटलों में 70 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। पर्यटकों की भारी आमद से होटल और टैक्सी चालकों को काफी फायदा हुआ है, और उनके चेहरों पर रौनक लौट आई है।


उधर, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि इस वीकेंड होटलों में 60 से 70 फीसदी तक कमरे बुक रहे। उन्होंने कहा कि अगले वीकेंड तक सैलानियों का यह आंकड़ा और भी ऊपर जाएगा।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



