हिमाचल में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में लुढ़की कार! चालक ने मौके पर गवाई जान, क्षेत्र में शोक की लहर

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में आए दिन दर्दनाक सड़क हादसे पेश आ रहे हैं, जिससे कई घरों के चिराग बुझ रहे हैं।

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में लुढ़की कार! चालक ने मौके पर गवाई जान, क्षेत्र में शोक की लहर
ताजा मामला जिला मंडी का है, जहां गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नेक राम पुत्र शंकर दास (46 वर्ष) निवासी गांव सुनान मुहाल कांढी तहसील थुनाग के रूप में हुई है।

मृतक गाड़ी में सवार होकर कहीं जा रहे थे कि तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। इस दौरान जैसे ही वह सराज विधानसभा क्षेत्र के जंजैहली थाना क्षेत्र अंतर्गत बगस्याड़ के पास पहुंचे तो उन्होंने गाड़ी से संतुलन खो दिया।


इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क से लुढ़कती हुई खाई में गिर गई। जब तक स्थानीय लोग मौके पर पहुंच कर उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाते, तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। इस घटना के बाद से क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ी हुई है।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



