भीषण सड़क हादसा: गहरी खाईं में गिरते ही कार के उड़े परखच्चे! दो घरों के चिराग बुझे

मंडी जिले के करसोग में दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए हैं। मृतकों की पहचान सुनील कुमार (25), पुत्र कांशी राम, निवासी गांव सौथल माहूनाग तथा पवन कुमार, पुत्र कृष्ण लाल, निवासी गांव केथु माहूनाग के रूप में हुई है।
भीषण सड़क हादसा: गहरी खाईं में गिरते ही कार के उड़े परखच्चे! दो घरों के चिराग बुझे
हादसा करसोग-शिमला सड़क पर कलगार के समीप तब हुआ जब दोनों युवक गाड़ी (HP 63B 0451) में ततापानी से अपने घर की ओर लौट रहे थे।
तभी कलगार के पास अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से नीचे करीब 700 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। खाई इतनी गहरी और ढलान वाली थी कि शवों तक पहुंचना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को सड़क तक लाया जा सका।
डीएसपी करसोग चांद किशोर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ़्तार के कारण हुआ या कोई तकनीकी खराबी इसकी वजह बनी।


Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


