Himachal News Alert: 33 वर्षीय युवक ने जंगल में दी जान! पीछे छोड़ गया पत्नी और दो मासूम बच्चे

Himachal News Alert: कांगड़ा जिला के राजा का तालाब क्षेत्र की ग्राम पंचायत चकवाड़ी के बाड़च्छ गांव से लापता युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
Himachal News Alert: 33 वर्षीय युवक ने जंगल में दी जान! पीछे छोड़ गया पत्नी और दो मासूम बच्चे
क्षेत्र में ही वेल्डिंग की दुकान चलाने वाला 33 वर्षीय हेमराज पुत्र गिरधारी लाल 18 अप्रैल को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।
इसके बाद परिजनों ने बेटे को ढूंढने का हर जगह प्रयास किया मगर उसका कहीं से भी कोई अता-पता नहीं चल पाया। जिसके चलते परिजन थक-हारकर पुलिस थाना पहुंचे और बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई।


स्थानीय लोगों के साथ-साथ परिवार के सदस्य और पुलिस भी युवक को ढूंढने का प्रयास कर रही थी। इसी बीच युवक घर से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में फंदे पर लटका हुआ मिला। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन व छह वर्ष के दो छोटे बेटों को छोड़ गया है।
उधर, एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा शव का अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही आत्महत्या के कारणों की जांच चल रही है।


Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


