Asha Hospital
Holi 2026
in

IPL 2026: घर बैठे ऐसे बुक करें IPL 2026 मैच की टिकट! जानें ऑनलाइन/ऑफलाइन पूरा तरीका

IPL 2026: घर बैठे ऐसे बुक करें IPL 2026 मैच की टिकट! जानें ऑनलाइन/ऑफलाइन पूरा तरीका

IPL 2026: घर बैठे ऐसे बुक करें IPL 2026 मैच की टिकट! जानें ऑनलाइन/ऑफलाइन पूरा तरीका

IPL 2026: घर बैठे ऐसे बुक करें IPL 2026 मैच की टिकट! जानें ऑनलाइन/ऑफलाइन पूरा तरीका

TROWS

IPL 2026: भारत में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं बल्कि जुनून है। जब बात इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की हो तो उत्साह कई गुना बढ़ जाता है। वर्ष 2026 में भी इंडियन प्रीमियर लीग जोर-शोर से होने वाला है। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है और लोगों का उत्साह भी चरम पर पहुंच चुका है।

Holi 2026 -2

IPL 2026: घर बैठे ऐसे बुक करें IPL 2026 मैच की टिकट! जानें ऑनलाइन/ऑफलाइन पूरा तरीका

हर साल की तरह इस बार भी करोड़ों फैन्स स्टेडियम में बैठकर मैच देखना चाहते हैं। यही वजह है कि IPL टिकट समय से पहले ही सोल्ड आउट हो जाते हैं। बता दें IPL सीजन 28 मार्च से शुरू होने वाला है। शुरुआती चरण में 20 मैच खेले जाएंगे।

Indian Public School

हालांकि पूरा शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा क्योंकि कई राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीख देखकर मैच प्लान किया जा रहा है। यदि आप भी इस साल स्टेडियम में बैठकर मैच देखना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी है यह जानना कि IPL 2026 के टिकट कैसे बुक करें? ऑफलाइन ऑनलाइन प्रोसीजर क्या है?

Doon valley school

IPL 2026 मैच का विवरण
IPL 2026 मैच का उद्घाटन 28 मार्च 2026 को होने वाला है। उद्घाटन मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और सनराइज हैदराबाद आमने-सामने होंगी। यह मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित होगा। पहले चरण में 20 मैच खेले जाएंगे। 28 मार्च से 12 अप्रैल तक यह 20 मुकाबले होंगे। इसके बाद ही आगे का शेड्यूल जारी किया जाएगा।

IPL 2026 टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें?

JPERC 2025
Holi 2026 -3

IPL 2026 की टिकट बुक करना बेहद ही आसान है। ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए कई सारे प्लेटफॉर्म्स उपलब्ध हैं जैसे कि
● Bookmyshow, Paytm Insider, Zomato District इत्यादि
● इनमें से किसी भी प्लेटफार्म के माध्यम से आप IPL 2026 की टिकट बुक कर सकते हैं।
● यहां टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले तीनों में से किसी भी एप/वेबसाइट में जाएं।
● इसके बाद IPL 2026 सर्च करें।
● जिस मैच को देखना चाहते हैं उसे चुने।
● स्टेडियम में अपनी पसंदीदा रो, सीट, कैटिगरी चुनें।
● सीट चुनने के बाद सीट को ब्लॉक करें और टिकट की संख्या चुनकर भुगतान कर दें।
● पेमेंट के बाद आपको डिजिटल टिकट मिल जाएगा।
● इस डिजिटल टिकट के माध्यम से आप स्टेडियम में एंटर हो सकते हैं।

IPL टिकट ऑफलाइन कैसे खरीदें?

● IPL टिकट ऑफलाइन खरीदने के लिए मैच वाले स्टेडियम के टिकट काउंटर पर ही टिकट मिल जाएगा।
● यहां फिजिकल टिकट प्राप्त की जा सकती है।
● हालांकि ऑफलाइन टिकट में लंबी कतारें लगती है और टिकट जल्दी खत्म हो जाता है।
● इसीलिए ऑनलाइन टिकट की सुविधा का ही लाभ उठाएं।

IPL 2026 टिकट की कीमत कितनी है?

IPL 2026 में मैच की टिकट अलग-अलग श्रेणी के आधार पर निर्धारित की गई है।
● सामान्य सीट 450 से 850
● मिड रेंज 900 से 3000
● प्रीमियम सीट 4000 से 18000
● VIP हॉस्पिटैलिटी बॉक्स 19000 से 25000

IPL की टिकट बुक करते समय कौन सी बातों का ध्यान रखें?

● IPL की टिकट बुक करते समय जैसे ही टिकट रिलीज होती है तुरंत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से बुक कर लें।
● आधिकारिक प्लेटफार्म से ही टिकट खरीदें।
● फेक वेबसाइट और फेक ऐप से सावधान रहें।
● मैच की तारीख और स्टेडियम की जानकारी पहले से ही देख ले।
● टिकट डिजिटल टिकट का स्क्रीनशॉट अपने पास सुरक्षित रखें।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर IPL 2026 क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक शानदार मौका है, जब वे अपने पसंदीदा खिलाड़ियों और टीम को लाइव खेलते हुए देख सकते हैं। बस ध्यान रखें की टिकट जल्दी खत्म हो जाते हैं इसलिए बुकिंग समय से पहले ही कर दें।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leopard Attack: घात लगाए बैठे तेंदुए ने बुजुर्ग पर किया हमला! बुरी तरह लहूलुहान, हायर सेंटर रेफर

Leopard Attack: घात लगाए बैठे तेंदुए ने बुजुर्ग पर किया हमला! बुरी तरह लहूलुहान, हायर सेंटर रेफर