in

Himachal News Update: हिमाचल के सुनील कुमार ने दुबई में जीते दो रजत पदक! रचा इतिहास

TROWS

Himachal News Update: ऊना जिले के अम्ब उपमण्डल के होनहार पैरा एथलीट सुनील कुमार ने दुबई में आयोजित 17वीं फज़ा अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

Himachal News Update: हिमाचल के सुनील कुमार ने दुबई में जीते दो रजत पदक! रचा इतिहास

जैवलिन थ्रो स्पर्धा में 32.47 मीटर भाला फेंककर उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया, जबकि शॉटपुट प्रतियोगिता में 8.04 मीटर गोला फेंककर दूसरा रजत पदक हासिल किया। उल्लेखनीय है कि सुनील कुमार इससे पूर्व 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स गेम्स 2025 में भी जैवलिन थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीत चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बधाई संदेश में कहा कि सुनील कुमार की यह उपलब्धि हिमाचल की खेल प्रतिभा का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करना अत्यंत सराहनीय है।

Doon valley school

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सुनील भविष्य में भी देश के लिए पदक जीतते रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने को प्रतिबद्ध है।

उपमुख्यमंत्री बोले- सुनील ने इतिहास रचा
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने संदेश में कहा कि सुनील कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक जीतकर इतिहास रचा है। यह उपलब्धि न केवल ऊना बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।

JPERC 2025

उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मंच पर हिमाचल का मान बढ़ाते हुए सुनील कुमार ने सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

वहीं, श्री चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू और उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने भी सुनील कुमार और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी के लिए ऐतिहासिक क्षण है और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी पर छिड़का पेट्रोल! फिर लगा दी आग, हालत बेहद गंभीर

Himachal Crime News: घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी पर छिड़का पेट्रोल! फिर लगा दी आग, हालत बेहद गंभीर

Sirmour News: सिरमौर के युवाओं को नौकरी का शानदार मौका! 120 पदों की भर्ती के लिए होंगे कैम्पस इंटरव्यू

Sirmour News: सिरमौर के युवाओं को नौकरी का शानदार मौका! 120 पदों की भर्ती के लिए होंगे कैम्पस इंटरव्यू