Himachal News: 2 साल से घर के आंगन में खड़ा था खराब स्कूटर! पुलिस ने काट दिया 15 हज़ार का चालान! हर कोई हैरान

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर से पुलिस प्रशासन का ऐसा कारनामा सामने आया है, जिसने विभाग की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

Himachal News: 2 साल से घर के आंगन में खड़ा था खराब स्कूटर! पुलिस ने काट दिया 15 हज़ार का चालान! हर कोई हैरान
मामला हमीरपुर जिला के नादौन के वार्ड नंबर-4 का है जहाँ स्थानीय निवासी नवल अवस्थी के पुराने स्कूटर (HP 21 1537) का पुलिस द्वारा हजारों रुपए का चालान काट दिया गया।

2 सालों से खराब था स्कूटर
हैरानी की बात तो यह है कि यह स्कूटर बीते 2 सालों से खराब पड़ा हुआ है और घर के आंगन में खड़ा है। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन की तरफ से इसका चालान कर दिया गया।


पुलिस ने दो बार काटा चालान
इस बात का खुलासा तब हुआ जब नवल अवस्थी के मोबाइल फोन पर स्कूटर का दो बार चालान किये जाने का मैसेज आया। इनमें 1992 मॉडल के पुरानी स्कूटर का पहला चालान 26 फरवरी को काटा गया जोकि 5,000 रुपये का था।
सनवारा टोल प्लाजा पर 15,000 का चालान
जबकि दूसरा चालान 27 फरवरी को 10,000 रुपये का काटा गया। व्यक्ति ने जब अपने मोबाइल फोन पर चालान से संबंधित इस मैसेज को देखा तो उनके होश उड़ गए।

व्यक्ति ने बताया कि पुलिस की ओर से उनके स्कूटर का 15,000 रूपए का चालान सोलन के सनवारा टोल प्लाजा पर हुआ, जबकि वाहन घर में खड़ा था। उन्होंने कहा कि यह फर्जी नंबर प्लेट का मामला हो सकता है।


Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


