in

Himachal Crime News: घर में चल रहा था न**शे का कारोबार! पुलिस ने मारा छापा, दो भाई अरेस्ट

TROWS

Himachal Crime News: नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत जिला मंडी पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है, जहां दो सगे भाइयों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Himachal Crime News: घर में चल रहा था न**शे का कारोबार! पुलिस ने मारा छापा, दो भाई अरेस्ट

आरोपियों की पहचान मनीष बख्शी (35) और विक्रम बख्शी (47), निवासी वार्ड नंबर पांच, जोगिंद्रनगर मंडी के रूप में हुई है, जोकि घर पर नशे के कारोबार को अंजाम दे रहे थे।

इसी बीच पुलिस को आरोपियों के पास नशे की खेप होने की जानकारी मिली थी। जिसपर थाना प्रभारी सकीनी कपूर के नेतृत्व में विशेष टीम ने जब दबिश दी, तो मौके से 11.85 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है।

Doon valley school

इतना ही नहीं आरोपियों के घर से दो छोटी वेइंग मशीनें, जली हुई करंसी के नोट और सिल्वर फाइल के टुकड़े भी बरामद हुए।

थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि ये दोनों सगे भाई हैं और काफी समय से पुलिस की रडार पर थे। पुलिस इनकी हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए थी और आख़िरकार दोनों को अरेस्ट कर लिया गया।

JPERC 2025

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में नशे की सप्लाई चेन की बड़ी कड़ियों का खुलासा हो सकता है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HP Board 12th Result : जल्द खत्म होगा इंतज़ार! 12वीं का रिजल्ट तैयार, 30 अप्रैल तक आ सकता है परिणाम

HP Board 12th Result : जल्द खत्म होगा इंतज़ार! 12वीं का रिजल्ट तैयार, 30 अप्रैल तक आ सकता है परिणाम