Asha Hospital
in

Himachal Crime News: घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी पर छिड़का पेट्रोल! फिर लगा दी आग, हालत बेहद गंभीर

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी पर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग लगा दी।

Shri Ram

Himachal Crime News: घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी पर छिड़का पेट्रोल! फिर लगा दी आग, हालत बेहद गंभीर

महिला की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिसे स्थानीय अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। मामला जिला मंडी के उपमंडल कोटली के सपलोह गांव का है।

Indian Public School

घरेलू विवाद के चलते लगाईं आग
बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी का घरेलू विवाद चला हुआ था। इसी बीच आरोपी गुस्से में आ गया और उसने गुरुवार को महिला के ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया। जिसके बाद उसने महिला को आग लगा दी।

Doon valley school

अस्पताल पहुंचाई महिला
इसके बाद परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने किसी तरह आग को बुझाया और महिला को इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल कोटली ले जाया गया। लेकिन यहां से महिला की गंभीर अवस्था के चलते उसे जोनल अस्पताल और फिर नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पीजीआई चंडीगढ़ रेफर
लेकिन यहां पर भी जब महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर करना पड़ा, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। इस घटना में महिला बुरी तरह से झुलसी है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

JPERC 2025

उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि महिला का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है। उन्हें बताया कि आरोपी द्वारा घरेलू विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HP Weather Update: हिमाचल में फिर एक्टिव हो रहा WD, क्या आपके इलाके में भी होगी बारिश, एक क्लिक में जाने

HP Weather Update: हिमाचल में फिर एक्टिव हो रहा WD, क्या आपके इलाके में भी होगी बारिश, एक क्लिक में जाने