Gold-Silver-Price: गोल्ड-सिल्वर के दामों में भारी गिरावट! 12 हजार गिरा सोना, चांदी की कीमत में 31 हजार की गिरावट

Gold-Silver-Price: अमेरिका-ईरान जंग के कारण देश में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का क्रम लगातार जारी है। 23 मार्च 2026 को भारत में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

Gold-Silver-Price: गोल्ड-सिल्वर के दामों में भारी गिरावट! 12 हजार गिरा सोना, चांदी की कीमत में 31 हजार की गिरावट
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 12,077 रुपए गिरकर 1.35 लाख रुपए पर आ गया है। 40 साल में सोने के कीमत में इतनी बड़ी गिरावट हुई है।

जबकि इससे पहले सोना 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था। आज सोने के साथ-साथ चांदी भी गिर गई है। एक किलो चांदी की कीमत आज 30,864 रुपए घटी है और यह 2.01 लाख रुपए पर आ गई है। जबकि इससे पहले शुक्रवार को चांदी की कीमत 2.32 लाख रुपए किलो थी।


सोने की कीमत
सोने में इस साल की शुरुआत में तेजी दिखी थी, मगर पिछले कुछ हफ्तों से इसमें गिरावट आई है। 31 दिसंबर 2025 को सोना 1.33 लाख रूपए था। 29 जनवरी 2026 को सोना ऑल टाइम हाई ₹1.76 लाख पर पहुंचा था। मगर अपने उच्चतम स्तर से सोना अब तक ₹41 हजार सस्ता हो चुका है।
चांदी की कीमत
चांदी में सोने के मुकाबले इस बार कहीं ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी ₹2.30 लाख रूपए थी। चांदी ने 29 जनवरी 2026 को ₹3.86 लाख ऑल टाइम हाई बनाया था। मगर पिछले 53 दिन में चांदी ₹1.84 लाख सस्ती हो गई है।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



