in

Paytm Digital To Physical Gold: मोबाइल से खरीदा सोना सीधा पहुंचेगा घर! Paytm मने फिर शुरू की गोल्ड डिलीवरी

Paytm Digital To Physical Gold: मोबाइल से खरीदा सोना सीधा पहुंचेगा घर! Paytm मने फिर शुरू की गोल्ड डिलीवरी

Paytm Digital To Physical Gold: मोबाइल से खरीदा सोना सीधा पहुंचेगा घर! Paytm मने फिर शुरू की गोल्ड डिलीवरी
TROWS

Paytm Digital To Physical Gold: मोबाइल से खरीदा सोना सीधा पहुंचेगा घर! Paytm मने फिर शुरू की गोल्ड डिलीवरी

Paytm Digital To Physical Gold: कोई भी निवेश का मौका हो भारत में सोना हमेशा से ही पहली च्वाइस रहा है। त्योहार, शादी या आम निवेश भारत में सोना खरीदना अत्यधिक शुभ माना जाता है। खासकर अक्षय तृतीया के मौके पर और जल्द ही अक्षय तृतीया का विशिष्ट दिन भी आने वाला है।

Paytm Digital To Physical Gold: मोबाइल से खरीदा सोना सीधा पहुंचेगा घर! Paytm मने फिर शुरू की गोल्ड डिलीवरी

इसलिए डिजिटल पेमेंट कंपनी Paytm ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। Paytm कंपनी ने घोषणा की है कि अप्रैल से डिजिटल गोल्ड खरीदने वाले निवेशकों को सीधा फिजिकल गोल्ड की डिलीवरी मिलेगी। हालांकि यह सुविधा पिछले साल शुरू की गई थी। लेकिन कुछ समय के लिए बंद कर दी गई थी।

Doon valley school

पर अब Paytm ने इस सुविधा को पुनः शुरू करने का फैसला लिया है। जब अक्षय तृतीया जैसा बड़ा मौका आएगा और बाजारों में खरीदारों की भीड़ होने लगेगी तब इससे निवेशकों को जहां फायदा मिलेगा वही घर बैठे डिलीवरी की सुविधा भी मिलेगी।

डिजिटल गोल्ड को फिजिकल गोल्ड में बदलने की सुविधा
पिछले एक लंबे समय से कई लोगों ने डिजिटल गोल्ड में निवेश की राह चुनी है। Paytm की अब यह ऐप डिजिटल गोल्ड को फिजिकल गोल्ड में बदलने की सुविधा देगी। मतलब लोग मोबाइल ऐप पर थोड़ी-थोड़ी रकम में सोना खरीद सकते हैं और इसके बाद जब चाहे इसे बेच सकते हैं अथवा फिजिकल गोल्ड या सिक्के इसके बदले खरीद सकते हैं।

JPERC 2025

यह 24 कैरेट शुद्ध सोना होता है जिसे Paytm के वाल्ट में स्टोर किया जाता है। मतलब इस सुविधा से निवेशकों को जहां निवेश की बेहतरीन राह मिलेगी वही सीधा फिजिकल गोल्ड लेने की सुविधा भी मिलेगी।

12,000 से ज्यादा पिन कोड पर मिलेगी यह डिलीवरी
Paytm ने इस नई व्यवस्था को पिछले वर्ष शुरू किया था। लेकिन इसे अस्थायी रूप से रोक दिया था क्योंकि उस समय Paytm के पास बेहतर लॉजिस्टिक और इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं था। परंतु Paytm ने अब यह अपग्रेडेशन का काम पूरा कर लिया है, जिसके बाद अब भारत के 12,000 से ज्यादा पिन कोड में फिजिकल गोल्ड डिलीवरी उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू की जा चुकी है।

मतलब शहरों और कई कस्बों में रहने वाले निवेशकों को इससे फायदा होगा। डिजिटल गोल्ड में निवेश करने के बाद अब लोग आसानी से इसे सोने के रूप में खरीद सकेंगे।

अक्षय तृतीया पर Paytm को मिलेगा भरपूर प्रतिसाद

एक्सपर्ट की माने तो Paytm का यह फैसला अक्षय तृतीया से ठीक पहले आया है। भारत में इस दिन सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इस दौरान देश में गोल्ड की बिक्री भी आसमान छूने लगती है। ऐसे में डिजिटल गोल्ड से फिजिकल गोल्ड की डिलीवरी शुरू करना कंपनी के लिए एक बहुत बड़ा मौका होगा। जहां निवेशक छोटी-छोटी रकम पर निवेश करेंगे वहीं अक्षय तृतीया जैसे बड़े मौके पर निवेशक इस फिजिकल गोल्ड में बदल सकेंगे।

आज के समय में डिजिटल गोल्ड निवेशकों के बीच लोकप्रिय हो चुका है। कम रकम से निवेश शुरू किया जा सकता है। सोने की शुद्धता की चिंता नहीं रहती। स्टोरेज की समस्या खत्म हो गई है और जरूरत पड़ने पर तुरंत बेचने के आप्शन उपलब्ध होते हैं। इन्हीं सारी बातों का फायदा Paytm को सीधा-सीधा मिलेगा, जिससे Paytm का यह रणनीतिक कदम काफी फायदेमंद साबित होगा।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर Paytm का डिजिटल गोल्ड की फिजिकल डिलीवरी दोबारा शुरू करने का फैसला निवेशकों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। छोटे निवेशक कम रकम से सोने में निवेश शुरू कर सकते हैं और अक्षय तृतीया जैसे त्योहार से पहले डिजिटल निवेश कर त्यौहार के दिन पारंपरिक सोने को खरीद कर शगुन भी पूरा कर सकते हैं और अपनी जरूरत भी पूरी कर सकते हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

UPI New Update: UPI यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब सभी UPI में बिना PIN के होगा पेमेंट

UPI New Update: UPI यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब सभी UPI में बिना PIN के होगा पेमेंट

Himachal Weather: हिमाचल में आज से चार दिनों तक बारिश-बर्फबारी! आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

Himachal Weather: हिमाचल में आज से चार दिनों तक बारिश-बर्फबारी! आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट