Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News : गोविंद सागर झील में निर्धारित सुरक्षित सीमा से आगे न जाए लोग! डीसी ने जारी की एडवाइजरी

TROWS

Himachal News : बंगाणा तहसील के तहत गोविंद सागर झील क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा सुरक्षित सीमा से आगे जाकर जोखिमपूर्ण गतिविधियां किए जाने की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष डीसी ऊना जतिन लाल ने जनसुरक्षा के मद्देनजर एक एडवाइजरी जारी की है।

Holi 2026 -2

Himachal News : गोविंद सागर झील में निर्धारित सुरक्षित सीमा से आगे न जाए लोग! डीसी ने जारी की एडवाइजरी

जतिन लाल ने कहा कि निर्धारित सुरक्षित सीमा से आगे जाना अत्यंत जोखिमपूर्ण है तथा इससे दुर्घटना, डूबने अथवा किसी अन्य गंभीर अनहोनी की आशंका बनी रहती है। उपायुक्त ने आमजन, स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों से अपील की है कि वे झील में अथवा झील के निकट निर्धारित सुरक्षित सीमा से आगे न जाएं।

Indian Public School

उन्होंने स्थानीय लोगों से भी आग्रह किया कि वे बाहर से आने वाले लोगों एवं पर्यटकों को झील से जुड़े खतरों के प्रति जागरूक करें तथा आवश्यकतानुसार निगरानी रखें। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों एवं पर्यटकों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा।

Doon valley school

डीसी जतिन लाल ने कहा कि बिना अनुमति एवं उचित सुरक्षा उपकरणों के किसी भी प्रकार की एडवेंचर गतिविधियां न की जाएं तथा अनधिकृत नौकाओं, नावों, फ्लोटिंग उपकरणों का उपयोग बिल्कुल न किया जाए। उन्होंने केवल प्रशासन द्वारा अधिकृत गतिविधियों में ही भाग लेने की अपील की।

इसके अतिरिक्त उन्होंने चेतावनी बोर्डों तथा प्रशासन, पुलिस, स्थानीय कर्मचारियों द्वारा जारी निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त ने झील के किनारे फिसलन वाले, ढलानदार या कमजोर भू-भाग पर जाने से बचने तथा फोटोग्राफी, सेल्फी के दौरान जोखिमपूर्ण स्थानों पर न जाने की सलाह दी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

साथ ही उन्होंने झील क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने और किसी भी प्रकार का कचरा जल में या आसपास न फेंकने की अपील की, ताकि फिसलन या अन्य खतरे उत्पन्न न हों। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन, पुलिस को सूचित करें अथवा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आपातकालीन नम्बर 01975-225045, 225046, 225049 पर संपर्क करें।

उपायुक्त ने कहा कि यह एडवाइजरी जन सुरक्षा की दृष्टि से जारी की गई है तथा निर्देशों की अवहेलना करने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP News: स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की होगी ऑनलाइन मार्केटिंग! फूड वैन भी करवाई जाएगी उपलब्ध

HP News: स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की होगी ऑनलाइन मार्केटिंग! फूड वैन भी करवाई जाएगी उपलब्ध

Accident In Himachal: मलबे की चपेट में आकर गहरी खाई में गिरा टिप्पर! चालक ने मौके पर तोड़ा दम

Accident In Himachal: मलबे की चपेट में आकर गहरी खाई में गिरा टिप्पर! चालक ने मौके पर तोड़ा दम