Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: गोविंद सागर झील में रोमांच होगा दोगुना! किफायती दरों पर मिलेंगी क्रूज़, स्पीड बोट, जेट स्की और शिकारा राइड

TROWS

HP News: जिला बिलासपुर में 21 से 23 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे ‘जल तरंग जोश महोत्सव – 2025’ को अधिक आकर्षक और रोमांचक बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष प्रयास किए गए हैं। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि महोत्सव में आने वाले आगंतुकों को मनोरंजन का बेहतर अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न जल-आधारित गतिविधियों की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे महोत्सव की रौनक और अधिक बढ़ेगी।

Holi 2026 -2

HP News: गोविंद सागर झील में रोमांच होगा दोगुना! किफायती दरों पर मिलेंगी क्रूज़, स्पीड बोट, जेट स्की और शिकारा राइड

उपायुक्त ने कहा कि आगंतुकों को अधिक सुविधाजनक और किफायती मनोरंजन उपलब्ध कराने के लिए हिमालयन एडवेंचर को निर्देश दिए गए हैं कि लुहणू मैदान के समीप क्रूज़ राइड, स्पीड बोट राइड, जेट स्की राइड और शिकारा राइड जैसी जल-आधारित गतिविधियाँ किफायती दरों पर उपलब्ध करवाई जाएं।

Indian Public School

उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर में संचालित आधिकारिक वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के अतिरिक्त, मेले के दौरान आगंतुक इन मनोरंजक जल रोमांचक गतिविधियों का भी आनंद ले सकेंगे।

Doon valley school

हिमालयन एडवेंचर के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय हांडा ने बताया कि उपायुक्त बिलासपुर द्वारा जल तरंग जोश महोत्सव के तीन दिवसीय आयोजन के दौरान लोगों को किफायती दरों पर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियाँ उपलब्ध करवाने के निर्देश मिले हैं।

उन्होंने कहा कि उपायुक्त के निर्देशों के अनुरूप अब क्रूज़ राइड 400 रूपए प्रति व्यक्ति, स्पीड बोट राइड 200 रूपए प्रति व्यक्ति, जेट स्की राइड 500 रूपए प्रति व्यक्ति तथा शिकारा राइड 200 रूपए प्रति व्यक्ति की दरों पर लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि महोत्सव के दौरान सभी गतिविधियाँ सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित हों। सुरक्षा प्रबंध, बचाव दल, तकनीकी निगरानी और आवश्यक प्रबंधन तंत्र तैनात किया जाएगा, ताकि आगंतुक बिना किसी असुविधा के गोविंद सागर झील की प्राकृतिक सुंदरता और महोत्सव की उत्सवधर्मिता का भरपूर आनंद ले सकें।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

दुखद: जिंदगी की जंग हारी ममता! पीजीआई चंडीगढ़ में मौत, पति ने तेजाब फेंक छत से दिया था धक्का

दुखद: जिंदगी की जंग हारी ममता! पीजीआई चंडीगढ़ में मौत, पति ने तेजाब फेंक छत से दिया था धक्का

Himachal Latest News: प्राकृतिक खेती से उगाई मक्की! किसानों ने 40 रुपये प्रति किलो बेचकर की खूब कमाई

Himachal Latest News: प्राकृतिक खेती से उगाई मक्की! किसानों ने 40 रुपये प्रति किलो बेचकर की खूब कमाई