Himachal Crime News: हरियाणा नंबर की गाड़ी से 12 लाख कैश पकड़ा! अफीम भी हुई बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

Himachal Crime News: जिला शिमला पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने हरियाणा नंबर की गाड़ी से न केवल अफीम बरामद की, बल्कि लाखों की भारी-भरकम नकदी भी जब्त की है।

Himachal Crime News: हरियाणा नंबर की गाड़ी से 12 लाख कैश पकड़ा! अफीम भी हुई बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार
इतनी बड़ी रकम मिलने से पुलिस को इलाके में सक्रिय एक बड़े ड्रग सिंडिकेट का अंदेशा है। थाना कुमारसैन की टीम ने नाकाबंदी के दौरान हरियाणा नंबर (HR 38R-6525) की एक सफेद इनोवा गाड़ी को संदेह के आधार पर रोका।

वाहन में नेपाली मूल के 3 व्यक्ति सवार थे। इस दौरान जब जाँच की गई तो गाडी से 9.28 ग्राम अफीम बरामद की। गाड़ी की गहन तलाशी लेने पर ₹12,00,000 नकद बरामद हुए।


जब पुलिस ने इस मोटी रकम के स्रोत के बारे में पूछा, तो आरोपी कोई भी दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस का मानना है कि यह महज़ एक साधारण बरामदगी नहीं है।
इतनी बड़ी रकम का मिलना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि यह ‘ड्रग मनी’ हो सकती है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गाड़ी और कैश को कब्जे में ले लिया है।


मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 और 29 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि नशे की यह सप्लाई कहाँ से आ रही थी और इसके मुख्य सरगना कौन हैं।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



