Asha Hospital
Holi 2026
in

Heavy Rain: 24 घंटों में 7.20 करोड़ रुपये का नुकसान! 4 कच्चे मकान और 24 गौशालाएं ध्वस्त

TROWS

Heavy Rain: हमीरपुर जिले के सभी क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण व्यापक नुकसान हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के जिला एमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (डीईओसी) में प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार जिले भर में गत 24 घंटों के दौरान सार्वजनिक और निजी संपत्ति को 7.20 करोड़ रुपये से अधिक क्षति पहुंची है।

Holi 2026 -2

Heavy Rain: 24 घंटों में 7.20 करोड़ रुपये का नुकसान! 4 कच्चे मकान और 24 गौशालाएं ध्वस्त

इस दौरान 4 कच्चे मकान और 24 गौशालाएं ध्वस्त हो गई हैं। 18 अन्य कच्चे मकान और एक पक्का मकान भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके साथ ही इस मॉनसून सीजन के दौरान जिला में नुकसान का कुल आंकड़ा 191 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

Indian Public School

इस दौरान जल शक्ति विभाग को सर्वाधिक 93.64 करोड़ रुपये, लोक निर्माण विभाग को 88.13 करोड़, बिजली बोर्ड को 1.67 करोड़ और शिक्षा विभाग को 1.83 करोड़ रुपये, स्वास्थ्य विभाग डेढ़ लाख और मत्स्य पालन विभाग को 55 हजार रुपये की क्षति हुई है।

Doon valley school

बागवानी विभाग ने विभिन्न फसलों को हुए 18.06 लाख रुपये और कृषि विभाग ने 1.15 लाख रुपये के नुकसान की रिपोर्ट प्रेषित की है। 46 कच्चे मकान और 4 पक्का मकान ध्वस्त होने से लगभग 1.48 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है।

263 अन्य कच्चे मकानों और 18 पक्के मकानों को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है, जिससे 1.61 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। 35 अन्य भवनों को भी लगभग 13 लाख रुपये की क्षति पहुंची है। जिले भर में 124 डंगे गिरे हैं, जिनमें लगभग 1.10 करोड़ रुपये की क्षति हुई है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

337 गौशालाओं के ध्वस्त होने से लगभग 1.55 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। खराब मौसम को देखते हुए उपायुक्त एवं डीडीएमए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने सभी जिलावासियों से ऐहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग नदी-नालों के पास न जाएं। भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों से भी दूर रहें।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP Weather Alert: हिमाचल में आज बहुत भारी बारिश की चेतावनी! चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

HP Weather Alert: हिमाचल में आज बहुत भारी बारिश की चेतावनी! चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

मंडी में भूस्खलन से तबाही: छह लोगों के शव निकाले! एक घंटे तक चीखते रहे मलबे में दबे लोग

मंडी में भूस्खलन से तबाही: छह लोगों के शव निकाले! एक घंटे तक चीखते रहे मलबे में दबे लोग