Himachal Latest News: हाईकोर्ट पहुंचा शिलाई में अवैध पेड़ कटान मामला! सरकार को नोटिस जारी, जवाब तलब

Himachal Latest News: सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में हुए अवैध पेड़ कटान का मामला हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट तक जा पहुंचा है। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने शिलाई में 300 से अधिक चीड़ के पेड़ों के अवैध कटान का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से जवाब तलब किया है।

Himachal Latest News: हाईकोर्ट पहुंचा शिलाई में अवैध पेड़ कटान मामला! सरकार को नोटिस जारी, जवाब तलब
मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायमूर्ति बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने 17 मार्च 2026 को मामले की सुनवाई की।

इस दौरान खंडपीठ ने पेड़ों के अवैध कटान मामले को लेकर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। अदालत ने कटान की अनुमति, औचित्य और वन विभाग की निष्क्रियता पर रिपोर्ट मांगी है।


अदालत ने सरकार को निर्देश दिए हैं कि 5 मई को होने वाली अगली सुनवाई तक अपना जवाब दाखिल करे। मामले में अगली सुनवाई में सरकार को जवाब देना होगा कि शिलाई क्षेत्र में इतने बड़े पैमाने पर पेड़ों का कटान क्यों किया गया है।
इसके साथ ही क्या इस कटान के लिए संबंधित विभागों से आवश्यक अनुमतियां ली गई थीं। इस पूरी कार्रवाई के पीछे मुख्य कारण क्या थे।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



