Asha Hospital
in

Paonta Sahib: हिल व्यू पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव की धूम! मेधावी किए पुरस्कृत, बच्चों की मनमोहन प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Paonta Sahib: हिल व्यू पब्लिक स्कूल माजरा में विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह “संगम” हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पोंटिका एयरोटेक के फाउंडर और प्रसिद्ध उद्योगपति अशोक गोयल और उनकी धर्मपत्नी अल्का गोयल मुख्य अतिथि रहे।

Shri Ram

Paonta Sahib: हिल व्यू पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव की धूम! मेधावी किए पुरस्कृत, बच्चों की मनमोहन प्रस्तुतियों ने बांधा समां

साथ ही अनुभव गोयल और वंशा गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत सरस्वती वंदना एवं स्वागत नृत्य की सुंदर प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य आशु शर्मा द्वारा विशेष अतिथियों को स्म्मानित करने के बाद स्कूल का वार्षिक प्रतिवदेन पेश किया।

Indian Public School

समारोह के दौरान नर्सरी से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। नन्हे बच्चों ने जिंगल-बेल नृत्य, ‘छोटे-छोटे सपने, चाँद सितारे आदि गानों पर खूब तालियां बटोरी। इस अवसर पर सत्र 2023-24 एवं 2024-25 के लिए शैक्षणिक एवं सह-पाठ्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

Doon valley school

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक गोयल ने कहा कि अपने बच्चों को खुला आसमान दीजिए जहां वो ऊंचाई तक उड़ सकें। बच्चों का जो दिल करें उन्हें करने दें। ऐसा जरूरी नहीं कि हर बच्चा आईएएस या डॉक्टर बनें। उन्हें व्यवसाई या कलाकार बनने के लिए भी प्रोत्साहित करें।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हिल व्यू पब्लिक स्कूल की कई वर्षों की मेहनत और समर्पण का नतीजा है कि स्कूल के विद्यार्थी आज खेलो और शिक्षा में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर सत्र 2023-24 एवं 2024-25 के लिए शैक्षणिक एवं सह-पाठ्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

JPERC 2025

10वीं कक्षा में उच्चतम उपस्थिति पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में नंदिनी दीक्षित (96%), गगन चौधरी (95%), दीपशिखा (91%) तथा सैफ (90%) के नाम प्रमुख रहे। शैक्षणिक पुरस्कारों में दोनों सत्रों के सभी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

समारोह के समापन अवसर पर धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए अंशुल गोयल ने विद्यालय की भावी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में विद्यालय में कक्षा 11वीं एवं 12वीं में विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय की कक्षाएँ प्रारंभ की जाएंगी। जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हेतु बाहर न जाना पड़े।

उन्होंने यह भी कहा कि डायरेक्टर एकेडमिक्स अजय शर्मा के निर्देशन में विद्यालय को निरंतर आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है तथा विद्यालय को आधुनिक सुविधाओं से युक्त कर अपग्रेड किया जाएगा। इसके अंतर्गत विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय एवं भाषा प्रयोगशाला को और अधिक उन्नत बनाया जाएगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Winter Season: क्या सर्दियों में आप भी पी रहे कम पानी तो हो जाएं सावधान! डिहाइड्रेशन का रिस्क, हो सकती हैं कई बीमारियां

Winter Season: क्या सर्दियों में आप भी पी रहे कम पानी तो हो जाएं सावधान! डिहाइड्रेशन का रिस्क, हो सकती हैं कई बीमारियां

Himachal Crime News: गाड़ी में हो रही थी शराब की सप्लाई! पुलिस ने पकड़ी 100 पेटियां, चालक धरा

Himachal Crime News: गाड़ी में हो रही थी शराब की सप्लाई! पुलिस ने पकड़ी 100 पेटियां, चालक धरा