Himachal Latest News: हिमाचल आपदा प्रभावित राज्य घोषित! मुख्यमंत्री बोले- अंधाधुंध निर्माण कार्यों पर रोक लगाएं केंद्र
Himachal Latest News: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते हो रही तबाही के कारण सरकार ने प्रदेश को आपदा प्रभावित राज्य घोषित कर दिया है। इसको लेकर विधानसभा मानसून सत्र के नौवें दिन प्रदेश में भारी बारिश-भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने से हुई तबाही को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ।
Himachal Latest News: हिमाचल आपदा प्रभावित राज्य घोषित! मुख्यमंत्री बोले- अंधाधुंध निर्माण कार्यों पर रोक लगाएं केंद्र
आज मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा सदन में इसको लेकर वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से हो रहे नुकसान के चलते हिमाचल प्रदेश को आपदा प्रभावित राज्य घोषित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा इस साल मानसून के दौरान बादल फटने, बाढ़, भूस्खलन की घटनाएं हुईं है जिससे भारी नुकसान हुआ है।
खासकर प्रदेश में 21 अगस्त से मॉनसून ज़्यादा एक्टिव रहा जिससे सबसे अधिक चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी, शिमला, कांगड़ा, हमीरपुर जिले प्रभावित हुए। इस साल मानसून में अब तक 3 हजार 56 करोड का प्रारंभिक नुकसान हो चूका है। उन्होंने कहा, आपदा में घर, पशुधन और खेती-बाड़ी को भारी नुक़सान पहुँचा है।

उधर, प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार इस कठिन समय में प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। हम पुनर्वास के कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा हिमाचल सहित सभी पहाड़ी राज्यों की पीड़ा, हमारी साझा पीड़ा है। यह सिर्फ़ भौगोलिक संकट नहीं, राष्ट्रीय चिंता का विषय भी है।
क्योंकि Global Warming की मार सबसे ज़्यादा पहाड़ों पर पड़ती है। समय रहते चेतना और कार्रवाई, आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है। मैं केंद्र सरकार से आग्रह करता हूँ कि अंधाधुंध निर्माण कार्यों पर रोक लगाएं। क्योंकि हमारे पहाड़ सिर्फ़ पर्यटन स्थल नहीं, जीवन-रक्षा के स्तंभ हैं।
दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!