Fair deal
Dr Naveen
in

Himachal Cloudburst: रामपुर में बादल फटने से 8 बच्चों सहित 36 लोग लापता! मिसिंग लोगों की लिस्ट आई सामने

Himachal Cloudburst: रामपुर में बादल फटने से 8 बच्चों सहित 36 लोग लापता! मिसिंग लोगों की लिस्ट आई सामने

Himachal Cloudburst: रामपुर में बादल फटने से 8 बच्चों सहित 36 लोग लापता! मिसिंग लोगों की लिस्ट आई सामने
Shubham Electronics
Paontika Opticals

Himachal Cloudburst: रामपुर में बादल फटने से 8 बच्चों सहित 36 लोग लापता! मिसिंग लोगों की लिस्ट आई सामने

Himachal Cloudburst: रामपुर के झाकड़ी क्षेत्र से सटे समेज खड में बादल फटने की घटना 31 जुलाई देर रात होने के कारण 36 लोग लापता हो गए है। जिला प्रशासन ने इन लोगों को रेस्क्यू करने के लिए बचाव कार्य आरंभ कर दिया। डीसी अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी मौके पर पहुंचे थे। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिला प्रशासन, पुलिस सहित सभी विभाग एक जुट होकर बचाव कार्य में लगे हुए है।

Shri Ram

Himachal Cloudburst: रामपुर में बादल फटने से 8 बच्चों सहित 36 लोग लापता! मिसिंग लोगों की लिस्ट आई सामने

करीब 85 किलोमीटर तक के क्षेत्र में बचाव कार्य को किया जाना है। इस बचाव कार्य को लेकर प्रभावित क्षेत्र को छह हिस्सों में बांटा गया है। 36 लोगों के लापता होने की पुष्टि हो पाई है। इनमें से तीन लोग कुल्लू क्षेत्र से संबध रखते है जबकि 33 शिमला क्षेत्र में रह रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ हिस्से की निगरानी एसडीएम कुमारसैन कर रहे है।

उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आर्मी, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन दल को बचाव कार्य टीम में शामिल किया गया है। पुलिस को प्राथमिक सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल एसडीआरएफ, पुलिस, होम गार्ड अग्निशमन दल की टीम बनाकर मौके के लिए रवाना किया। लेकिन घटना स्थल पर पहुंचना काफी चुनौती भरा था। घटना स्थल तक जाने वाली सड़क दोनों तरफ टूट चुकी थी।

प्रभावित श्रेत्र को छह हिस्सों में बांटा
घटना से प्रभावित क्षेत्र में बचाव कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए जिला प्रशासन ने छह हिस्सों में विभाजित कर दिया गया है। पहले हिस्से में एनडीआरएफ की टीम, दूसरे हिस्से में भारतीय सेना, तीसरे में सीआईएसएफ, चौथे में आईटीबीपी तथा पांचवें और छठे हिस्से में पुलिस, होम गार्ड और त्वरित कार्रवाई दल की तैनाती की गई हैै।

बुशहर सदन में ठहराए जाएंगे प्रभावित
इस घटना में आपदा प्रभावित लोगों को बुशहर सदन रामपुर में ठहराया जाएगा। इसके लिए पूरे भवन को स्थानीय प्रशासन ने अपने नियंत्रण में ले लिया है। इसके साथ ही यहां पर सारी औपचारिकताएं और सुविधाएं सुनिश्चित की जाएगी। यहां पर करीब 100 क्षमता तैयार की गई है।

JPERC 2025
Diwali 02

जनता टोल फ्री नंबर 1077 नंबर में सूचना दें
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आपातकालीन नंबर जारी किया हुआ है। आपदा से जुड़ी हुई कोई भी जानकारी टोल फ्री नंबर 1077 पर सांझा कर सकते है। इसके अलावा जिला शिमला के लिए चार हेल्पलाईन जारी की गई है जिनमें 0177-2800880, 2800881, 2800882 और 2800883 है। वहीं व्हाट्सएप नंबर 94594-55841 भी जारी कर दिया है। इस पर सूचना साझा कर सकते है। इसके अलावा किसी भी आपदा के दौरान उक्त नंबरों के माध्यम से सही सूचना भी प्राप्त कर सकते है।

Diwali 03
Diwali 03

36 लापता लोगों की पहचान
अभी तक 36 लोगों के लापता होने की पहचान हो पाई है। इसमें 33 लोग जिला शिमला क्षेत्र में रह रहे थे जिसमे 4 प्रवासी मजदूर, 8 लोग कंदराहड़ और खुश्वा क्षेत्र से, 7 कर्मचारी ग्रींको प्रोजेक्ट समेज के और 14 स्थानीय निवासी समेज गांव के लापता है। इसके अतिरिक्त, 3 लोग जिला कुल्लू से संबंध रखते हैं।

लापता प्रवासी श्रमिकों की सूचि
स्थान. समेज
1. ममता पत्नी राज कुमार पांडे निवासी झारखंड
2. मुस्कान पुत्री राज कुमार पांडे निवासी झारखंड
3. रूपनी देवी पत्नी भोला नाथ उराँवए पता झारखण्ड
4्. अंजलि पुत्री भोला नाथ उराँव पता झारखण्ड।

लापता स्थानीय लोग
स्थान. कुशवा बाइफ्रिकेशन के पास कंदराहड़
1. सूरत राम पुत्र स्वर्गीय कौल राम गांव कनराहड़ डा सुगा तह रामपुर उम्र 58 वर्ष
2. संतोष कुमारी पत्नी सूरत रामए उम्र 54 वर्ष से अधिक गांव कंदराहड़
3. नीरज कुमार पुत्र सूरत राम उम्र 30 से ऊपर गांव कंदराहड़
4. अर्चना पत्नी राजेश कुमार ग्राम कानरहद डा सुगा तह रामपुर उम्र 23 वर्ष कंदराहड़
5. अनीता पत्नी अशोक कुमार गांव कंदराहड़ डा सुगा तह रामपुर उम्र 40 वर्ष
6. योग प्रिया पुत्री अशोक कुमार ग्राम कंदराहड़ उम्र 11 वर्ष
7. मुकेश पुत्र अशोक कुमार ग्राम कनराहड़ पो सुगा तह रामपुर उम्र 19 वर्ष
8. वेद राज पुत्र कौल राम गांव गाड़ पो सुगा तह निरमंड कुल्लू उम्र 55

लापता ग्रीनको समेज हाइड्रो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड की सूची
1. पुष्प देव शर्मा ग्राम खुन्ना रामपुर
2. हरदीप सिंह ग्राम नगरोटा बगवा कांगड़ा
3. हरदेव सिंह ग्राम सैंज, कुल्लू
4. अजय कुमार निवासी शिलाई, सिरमौर
5. भाग चंद निवासी शिंगला, रामपुर
6. सिद्धार्थ खेड़ा निवासी कांगड़ा
7. रूप सिंह गांव सिका सेरी सरपारा, रामपुर

समेज गांव से लापता लोग
1. शिक्षा पत्नी गोपाल गांव व डाकघर सुगा निवासी रामपुर उम्र 37 वर्ष
2. जिया पुत्री गोपाल उम्र 15 वर्ष से अधिक
3. कल्पना पत्नी जय सिंह सनैल गांव कांदरी डा फांचा तह रामपुर उम्र 34 साल
4. अक्षिता पुत्री जय सिंह स्नैल उम्र 07 वर्ष से अधिक
5. अद्विक पुत्र जय सिंह सनायल जोड़ उम्र 04 वर्ष से ऊपर
6. कृष्णा देवी पत्नी स्वर्गीय पुरूषोत्तम ग्राम सरपारा तह रामपुर उम्र 70 वर्ष
7. श्याम सिंह पुत्र चंदर सिंह ग्राम समेज उम्र 39 वर्ष
8. आरुषि पुत्री श्याम सिंह ग्राम समेज उम्र 13 वर्ष
9. अरुण पुत्र श्याम सिंह ग्राम समेज उम्र 15 साल
10. सरस्वती पत्नी श्याम सिंह गांव समेज उम्र 33 वर्ष से अधिक
11. तनु केदारटा पुत्री रविंदर केदारनाथ गांव समेज उम्र 15 वर्ष
12. रानू केदारटा पुत्री रविंदर केदारटाए उम्र 16 वर्ष से अधिक
13. आरुषि पुत्री श्याम सिंह ग्राम समेज
14. मंगला देवी पत्नी सुना राम ग्राम समेज उम्र 70 वर्ष

जिला कुल्लू से सम्बंधित 3 लोग
1. नेवता देवी
2. जीऊ राम
3. वेदू

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: पांवटा में यहां मिले दो सगे भाइयों के शव! हत्या या कुछ और….पुलिस जाँच में जुटी

Paonta Sahib: पांवटा में यहां मिले दो सगे भाइयों के शव! हत्या या कुछ और….पुलिस जाँच में जुटी

Himachal News Alert: बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था 27 वर्षीय युवक! रास्ते में करंट लगने से मौत

Himachal News Alert: बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था 27 वर्षीय युवक! रास्ते में करंट लगने से मौत