Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Crime News: पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को देखकर भागे पंजाब के युवक! टीम ने किए गिरफ्तार

TROWS

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की है। अब पुलिस ने पंजाब निवासी दो नशा तस्करों को चिट्टे की बड़ी खेप सहित पकड़ा है।

Holi 2026 -2

Himachal Crime News: पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को देखकर भागे पंजाब के युवक! टीम ने किए गिरफ्तार

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। मामला नगरोटा सूरियां के गूहण में ईंट भट्ठे के पास का है जब नगरोटा सूरियां पुलिस हेड कांस्टेबल विजय के नेतृत्व में गज खड्ड में पेट्रोलिंग कर रही थी।

Indian Public School

इसी दौरान पुलिस को देखकर दो युवक भागने लगे। पुलिस को जब दोनों की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो उनका पीछा कर दोनों को पकड़ा गया। इस दौरान जब तलाशी ली गई तो आरोपियों के कब्जे से 15.70 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

Doon valley school

इनमें एक आरोपी के कब्जे से 7.80 ग्राम जबकि दूसरे युवक के पास से 7.95 ग्राम चिट्टा मिला। जिसके बाद पुलिस ने पंजाब के गढ़शंकर, जिला होशियारपुर निवासी सलमान खान और पवन को हिरासत में ले लिया।

उधर, एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर उन्हें 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। ऐसे में अब पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ करेगी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Alert: ड्यूटी से वापिस लौट रहे बिजली बोर्ड के कर्मचारी के साथ हादसा! ऐसे मिली दर्दनाक मौत

Himachal News Alert: ड्यूटी से वापिस लौट रहे बिजली बोर्ड के कर्मचारी के साथ हादसा! ऐसे मिली दर्दनाक मौत

Himachal News Alert: हिमाचल में 42 वर्षीय व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम! देखने वालो के उड़े होश

Himachal News Alert: हिमाचल में 42 वर्षीय व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम! देखने वालो के उड़े होश