in , , ,

Himachal Govt Jobs Alert: यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 14 पद! क्या है पूरा प्रोसेस जानिए….

BMB01

Himachal Govt Jobs Alert: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला बाल विकास परियोजना धर्मशाला के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के बारह पद भरे जाने तय हुए हैं।

Himachal Govt Jobs Alert: यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 14 पद! क्या है पूरा प्रोसेस जानिए….

जानकारी के मुताबिक बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मशाला रमेश जागवान ने बताया कि पूर्व में इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर रखी गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 6 नवम्बर, 2023 कर दिया गया है।

Himachal Govt Jobs Alert: पात्र उम्मीदवार यहां करें आवेदन

Bhushan Jewellers 04

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार सादे कागज पर अपने संपूर्ण दस्तावेजों सहित 6 नवम्बर, 2023 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मशाला के कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत ढगवार के मसरेहड़ केंद्र तथा ग्राम पंचायत पासू पंतेहड़ के देहरू केंद्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद भरे जाने हैं।

Himachal Govt Jobs Alert: यहां के लिए मांगे गए हैं आवेदन

नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नम्बर-1 के टैंगलवुड, वार्ड नम्बर-4 के कोतवाली बाजार तथा वार्ड नम्बर-8 के उपरेहड़ केंद्रों में आंगनवाड़ी सहायिका के पद भरे जाने है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp पर NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

वहीं ग्राम पंचायत रसेहड़ के रसेहड़, योल के लहसर, बरवाला के थम्बा, कजलोट के अप्पर सुधेड़, सुक्कड़ के खास सुक्कड़, शीला के शीला-2, गगल के गगल-2, मंदल के निचली भड़वार और ढगवार के मसरेहड़ केंद्रों में भी सहायिका के पद भरे जाएंगे।

आयु सीमा: आवेदन के लिए 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी।

उम्मीदवार उसी आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र की स्थाई निवासी हो।

योग्यता: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के लिए जमा दो पास होना आवश्यक है।

इसके अलावा उम्मीदवार के परिवार की समस्त साधनों से वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Himachal Govt Jobs Alert: विस्तृत जानकारी के लिए

इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मशाला के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp पर NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by Newsghat Desk

Himachal News: आखिर क्यों देर रात अस्पताल में आए मुख्यमंत्री! वजह जाने के लिए पूरी खबर पढ़ें…

Himachal News: आखिर क्यों देर रात अस्पताल में आए मुख्यमंत्री! वजह जाने के लिए पूरी खबर पढ़ें…

Himachal News: हिमाचल में ANTF को नशा तस्कर के खिलाफ बड़ी कामयाबी! चरस बड़ी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Himachal News: हिमाचल में ANTF को नशा तस्कर के खिलाफ बड़ी कामयाबी! चरस बड़ी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार