दुखद: हिमाचल के 26 वर्षीय जवान का ड्यूटी के दौरान निधन! सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, इकलौती संतान था अक्षित

कांगड़ा जिला के उपमंडल बैजनाथ के उस्तेहड़ निवासी जवान का निधन हो गया, जिससे क्षेत्र में मातम छा गया है। 26 वर्षीय अक्षित शर्मा भारतीय सेना की 09 पंजाब रेजिमेंट में कार्यरत थे और इन दिनों जम्मू के अखनूर सेक्टर में कमांडो ट्रेनिंग ले रहे थे।

दुखद: हिमाचल के 26 वर्षीय जवान का ड्यूटी के दौरान निधन! सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, इकलौती संतान था अक्षित
ट्रेनिंग के दौरान जब तवी नदी में विशेष अभ्यास चल रहा था तो वह डूब गए जिससे उनकी मौत हो गई। जवान को नदी में डूबता देख उन्हें बचाने के लिए सर्च अभियान चलाया गया।

डूबने से हुई मौत
सेना के जवानों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद अक्षित को पानी से बाहर निकाला गया, मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जवान की मौत से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और घर में मातम पसर गया।


माता-पिता की इकलौती संतान था जवान
परिजनों की चीख-पुकार से पूरा गांव दहल उठा। पिता विजय कुमार और माता रेणु अवस्थी अपनी इकलौती संतान के जाने का दुख बर्दाश्त ही नहीं कर पाए।
शहीद जवान का पार्थिव शरीर बुधवार को जैसे ही पैतृक गांव उस्तेहड़ पहुंचा तो उनके अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।


जवान के निधन से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
अंतिम दर्शनों के बाद उनके पार्थिव शरीर को गांव के शमशान घाट तक ले जाया गया जहां पर उन्हें पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा, विधायक बैजनाथ किशोरी लाल सहित प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



