Achievement: हिमाचल के इंजीनियर ने घर की छत पर उगा दी 1,000 ब्लूबेरी! CM सुक्खू ने थपथपाई पीठ, ₹3000 किलो बिकेगा फल

Achievement: हिमाचल के जिला शिमला निवासी एक युवा इंजीनियर ने खेती की पारंपरिक परिभाषा को बदलकर रख दिया है। घर की छतों को ‘ब्लूबेरी के बाग’ में तब्दील करने वाले मनन शर्मा की इस सफलता पर खुद मुख्यमंत्री ने भी मुहर लगा दी है।

Achievement: हिमाचल के इंजीनियर ने घर की छत पर उगा दी 1,000 ब्लूबेरी! CM सुक्खू ने थपथपाई पीठ, ₹3000 किलो बिकेगा फल
शिमला शहर के बडश गांव निवासी इंजी. मनन शर्मा ने नौणी विश्वविद्यालय और ‘द ग्रोवर्स फ्रूट प्लांट नर्सरी’ से आधुनिक ब्लूबेरी खेती की तकनीक सीखकर अपने घर की तीन छतों पर 1,000 पौधे तैयार किए हैं। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने कहा कि यह प्रयास उनके जुनून एवं समर्पण की मिसाल है और प्रदेश में नवाचारी कृषि को बढ़ावा देने वाला प्रेरक कदम भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे प्रयास हिमाचल के किसानों और युवाओं के लिए मार्गदर्शक बनेंगे।


ऑनलाइन नौकरी के साथ कर रहे बागवानी
बता दें कि पेशे से इंजीनियर मनन शर्मा ऑनलाइन नौकरी के साथ-साथ बागवानी भी कर रहे हैं। जमीन की कमी के चलते उन्होंने अपने घर के तीन लेंटर (छत) पर ही ब्लूबेरी के 1,000 पौधे तैयार कर दिए हैं, जो अब पूरी तरह फल देने के लिए तैयार हैं।
पिता से मिली प्रेरणा
मनन के पिता सेवानिवृत्त तहसीलदार पीयूष शर्मा पहले से ही खेती और बागवानी में रुचि रखते हैं। उन्होंने अपने खेतों में स्ट्रॉबेरी की सफल खेती शुरू की थी। परिवार की इस विरासत को आगे बढ़ाने के लिए जब जमीन कम पड़ने लगी, तो मनन ने छत का रुख किया और छत पर ही ब्लूबेरी उगाने का निर्णय लिया।


नौणी यूनिवर्सिटी से सीखी तकनीक
इसके लिए मनन शर्मा ने आधुनिक वैज्ञानिक पद्धति का सहारा लिया। उन्होंने नौणी विश्वविद्यालय और ‘द ग्रोवर्स फ्रूट प्लांट नर्सरी’ से ब्लूबेरी की आधुनिक खेती के गुर सीखे। गमलों और विशेष कंटेनरों में पौधों को तैयार किया गया।
पौधों के लिए विशेष प्रकार की मिट्टी, ड्रेनेज सिस्टम और सिंचाई व्यवस्था का भी ध्यान रखा गया। जिसके बाद अपनी तीन छतों पर करीब 1,000 पौधे तैयार किए। बाजार में इसकी जबरदस्त मांग है और ₹2,500 से ₹3,000 प्रति किलो तक की कीमत आसानी से मिल जाती है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!




