Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: हिमाचल के रिटायर्ड सैनिक वीरेंद्र ने शुरू की सब्जियों की खेती! अब हर सीजन में कमा रहे 4 से 5 लाख

HP News: हिमाचल के रिटायर्ड सैनिक वीरेंद्र ने शुरू की सब्जियों की खेती! अब हर सीजन में कमा रहे 4 से 5 लाख

HP News: हिमाचल के रिटायर्ड सैनिक वीरेंद्र ने शुरू की सब्जियों की खेती! अब हर सीजन में कमा रहे 4 से 5 लाख

HP News: हिमाचल के रिटायर्ड सैनिक वीरेंद्र ने शुरू की सब्जियों की खेती! अब हर सीजन में कमा रहे 4 से 5 लाख

TROWS

HP News: कृषि और बागवानी के साथ-साथ पशुपालन एवं इनसे संबंधित अन्य कार्यों को प्रोत्साहित करके किसानों की आय बढ़ाने तथा ग्रामीण आर्थिकी को सुदृढ़ करने की दिशा में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रयासों के जमीनी स्तर पर अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।

Holi 2026 -2

HP News: हिमाचल के रिटायर्ड सैनिक वीरेंद्र ने शुरू की सब्जियों की खेती! अब हर सीजन में कमा रहे 4 से 5 लाख

इसी की एक झलक देखने को मिल रही है भोरंज उपमंडल के पट्टा क्षेत्र के गांव कोटलू में। ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ उठाकर गांव कोटलू के सेवानिवृत्त सैनिक वीरेंद्र सिंह अब हर सीजन में 4 से 5 लाख रुपये तक की सब्जियां बेच रहे हैं और अब उन्होंने मशरूम उत्पादन, पोल्ट्री तथा पशुपालन में भी हाथ आजमाना शुरू कर दिया है।

Indian Public School

थल सेना से रिटायर होने के बाद वीरेंद्र सिंह अपनी पुश्तैनी जमीन पर पारंपरिक फसलों के बजाय नगदी फसलों की खेती करना चाहते थे, ताकि वे घर में ही अच्छी आय हासिल कर सकें। शुरुआती दौर में उन्हें कई दिक्कतें आईं। सबसे बड़ी दिक्कत सिंचाई व्यवस्था और खेतों की जुताई की थी। इसी दौरान उन्हें कृषि और बागवानी विभाग की विभिन्न सब्सिडी योजनाओं की जानकारी मिली।

Doon valley school

उन्होंने खेतों की जुताई के लिए पॉवर टिल्लर ट्रैक्टर और सिंचाई हेतु स्प्रिंकर एवं ड्रिप सिंचाई की उपकरणों के लिए आवेदन किया वीरेंद्र सिंह ने लगभग 58 हजार रुपये का पॉवर टिल्लर ट्रैक्टर खरीदा, जिस पर उन्हें 50 प्रतिशत यानि 29 हजार रुपये की सब्सिडी मिली। इसी प्रकार, उन्होंने अपने खेतों में स्प्रिंकलर और ड्रिप सिंचाई के उपकरण स्थापित किए। इन उपकरणों पर उन्हें 80 प्रतिशत यानि 40 हजार रुपये की सब्सिडी मिली।

प्रदेश सरकार की मदद से जुताई और सिंचाई का प्रबंध होने के बाद वीरेंद्र सिंह ने सब्जियों की खेती शुरू की। अब वह अलग-अलग सीजन में गोभी, मटर, टमाटर, लहसुन, प्याज और अन्य सब्जियां लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर रहे हैं। आजकल उनके लगभग 3 कनाल के खेत में मटर की फसल खूब लहलहा रही है और उन्हें उम्मीद है कि इस खेत से ही उन्हें 10-12 क्विंटल पैदावार हो जाएगी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

पिछले सीजन में उन्होंने लगभग 25 क्विंटल फूल गोभी भी पैदा की, जिसे हमीरपुर की सब्जी मंडी में ही 40 रुपये प्रति किलोग्राम तक दाम मिले। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह साल में 4 से 5 लाख रुपये तक की सब्जी बेच रहे हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए वीरेंद्र सिंह का कहना है कि अब वह अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए खेती में विविधता ला रहे हैं।

इसमें उन्होंने मुर्गी पालन और बकरी पालन को भी जोड़ा है तथा तीन महीने पहले ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के माध्यम से मशरूम की खेती का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद घर में ही मशरूम का उत्पादन भी शुरू किया है। उन्होंने 150 बैगों में मशरूम की खेती शुरू की है और इसकी पहली फसल ही 11 हजार रुपये में बिकी।

वीरेंद्र सिंह का कहना है कि किसान-बागवान सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर नकदी फसलों की खेती शुरू करके काफी अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं। गांव कोटलू के भूतपूर्व सैनिक के ये प्रयास अन्य लोगों, विशेषकर युवाओं के लिए काफी प्रेरणादायक हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Bus Accident: हिमाचल में फिर बस हादसा! खाई में लुढ़की, एक की मौत तो चार गंभीर घायल

Bus Accident: हिमाचल में फिर बस हादसा! खाई में लुढ़की, एक की मौत तो चार गंभीर घायल

Himachal News : अर्की बाज़ार में हुए अग्निकांड की जांच के आदेश! बच्चे की मौत, दो लोग घायल

Himachal News : अर्की बाज़ार में हुए अग्निकांड की जांच के आदेश! बच्चे की मौत, दो लोग घायल