in

Himachal News : अर्की बाज़ार में हुए अग्निकांड की जांच के आदेश! बच्चे की मौत, दो लोग घायल

TROWS

Himachal News : अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने आज प्रातः अर्की बाज़ार में आग लगने से एक बच्चे की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया है। संजय अवस्थी घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचें और राहत एवं बचाव कार्यों का जायज़ा लिया।

Himachal News : अर्की बाज़ार में हुए अग्निकांड की जांच के आदेश! बच्चे की मौत, दो लोग घायल

उन्होंने स्थानीय प्रशासन को मृतक के परिवार को समुचित सहायता उपलब्ध करवाने तथा घायलों के उचित उपचार के निर्देश जारी किए। विधायक ने नागरिक अस्पताल अर्की में घायल का कुशलक्षेम जाना और अस्पताल प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी किए।

संजय अवस्थी ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उधर, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने उपमण्डल प्रशासन अर्की को निर्देश दिए है कि अर्की बाज़ार में आज प्रातः हुए अग्निकांड में राहत एवं बचाव कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए।

Doon valley school

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज प्रातः लगभग 02.45 बजे अर्की बाज़ार के एक पुराने भवन में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने स्थानीय प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों के निर्देश दिए। अर्की अग्निशमन विभाग के साथ-साथ ज़िला शिमला के बालुगंज, ज़िला सोलन के बनलगी और अम्बुजा सीमेंट कम्पनी के अग्निशमन वाहनों को तुरंत घटना स्थल की ओर रवाना किया गया।

अग्निशमन वाहनों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अग्नि को फैलने से रोका गया और यह प्रयास किया गया कि नुकसान न्यूनतम हो। डीसी ने कहा कि यह पुराना भवन लकड़ी का बना था और इस कारण आग बहुत तेज़ी से फैली। अग्निशमन विभाग द्वारा अग्नि पर काबू पा लिया गया है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

JPERC 2025

उन्होंने कहा कि अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अग्निकांड में एक 08 वर्षीय बच्चे प्रियांश की दुःखद मृत्यु का समाचार है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को फौरी सहायता उपलब्ध करवाई गई है।

ज़िला प्रशासन द्वारा इस अग्निकांड के जांच के आदेश दे दिए गए है। उन्होंने कहा कि इस अग्निकांड में दो लोग घायल हुए हैं। इनका उपचार नागरिक अस्पताल अर्की में किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन को इन्हें समुचित सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP News: हिमाचल के रिटायर्ड सैनिक वीरेंद्र ने शुरू की सब्जियों की खेती! अब हर सीजन में कमा रहे 4 से 5 लाख

HP News: हिमाचल के रिटायर्ड सैनिक वीरेंद्र ने शुरू की सब्जियों की खेती! अब हर सीजन में कमा रहे 4 से 5 लाख

Himachal News : अब सरकारी स्कूलों में भी पूरा हो रहा अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा का सपना! अभिभावको को महंगी फीस से मिला छुटकारा

Himachal News : अब सरकारी स्कूलों में भी पूरा हो रहा अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा का सपना! अभिभावको को महंगी फीस से मिला छुटकारा