Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News Update: हिमाचल के सभी दुग्ध संयंत्रों में दूध प्रापण और अन्य डेटा का ऑनलाइन बनेगा रिकार्ड! सीएम ने दिए निर्देश

TROWS

Himachal News Update: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश सहकारी दुग्ध उत्पादक प्रसंघ सीमित (मिल्कफेड) की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी दुग्ध संयंत्रों में दूध प्रापण और अन्य डेटा का ऑनलाइन रिकार्ड बनाया जाएगा। उन्होंने प्रसंघ की गतिविधियों को सशक्त करने के भी निर्देश दिए।

Holi 2026 -2

Himachal News Update: हिमाचल के सभी दुग्ध संयंत्रों में दूध प्रापण और अन्य डेटा का ऑनलाइन बनेगा रिकार्ड! सीएम ने दिए निर्देश

उन्होंने कहा कि प्रसंघ के सभी उत्पादों में गुणात्मक मानक सुनिश्चित करने के समुचित उपायों का पालन किया जाए। उन्होंने ढगवार दुग्ध संयंत्र के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि इससे कांगड़ा, हमीरपुर, चम्बा और ऊना जिले के किसानों की आर्थिकी को संबल मिलेगा।

Indian Public School

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मिल्कफेड को बाजार में प्रतिस्पर्धा दृष्टिकोण के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि हिमाचल के उत्पादों की देशभर में विशिष्ट पहचान है। उन्होंने कहा कि सभी दुग्ध संयंत्रों व प्रसंघ से कामकाज के व्यवस्थित संचालन के लिए सभी आवश्यक पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा।

Doon valley school

उन्होंने मिल्कफैड के सभी मिल्कबार की समीक्षा तथा प्रसंघ के विपणन से संबंधित सभी कार्यों में और दक्षता लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मिल्कफेड द्वारा निर्मित देसी घी का विपणन हिमईरा के माध्यम से भी किया जा सकता है।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गाय के दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य को 32 रुपये से बढ़ाकर 51 रुपये तथा भैंस के दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य को 47 रुपये से बढ़ाकर 61 रुपये प्रति लीटर किया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इसके अलावा सरकार ने दूध पर परिवहन सब्सिडी को 1.50 रुपये से बढ़ाकर 3 रुपये प्रति लीटर किया है तथा दो किलोमीटर से अधिक दूर स्थित दूध खरीद केन्द्र तक स्वयं दूध ले जाने पर 3 रुपये प्रति लीटर सब्सिडी दी जा रही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

CM Sukhu: बद्दी के समीप बनेगा विश्व स्तरीय हिम-चण्डीगढ़ शहर! 400 करोड़ से बनेगा शॉपिंग कम्पलेक्स

CM Sukhu: बद्दी के समीप बनेगा विश्व स्तरीय हिम-चण्डीगढ़ शहर! 400 करोड़ से बनेगा शॉपिंग कम्पलेक्स

Cement Prices: नए साल पर लोगों को महंगाई का तोहफा! सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी, अब इतने रुपए हुआ बैग

Cement Prices: नए साल पर लोगों को महंगाई का तोहफा! सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी, अब इतने रुपए हुआ बैग