Himachal Weather: हिमाचल के तीन जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट! इस दिन से बदलेगा मौसम, पूरे प्रदेश में होगी बारिश-बर्फबारी

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मार्च माह के दौरान ही लोगों का गर्मी से हाल बेहाल होने लग पड़ा है। आलम यह है कि प्रदेश के मैदानी क्षेत्र ही नहीं बल्कि पहाड़ों में भी गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाने लगी है।

Himachal Weather: हिमाचल के तीन जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट! इस दिन से बदलेगा मौसम, पूरे प्रदेश में होगी बारिश-बर्फबारी
तापमान लगातार चढ़ रहा है जिससे सुबह-शाम भी ठंडक कम हो रही है और राते गर्म होती जा रही है। वहीँ आज हिमाचल के तीन जिलों कुल्लू, मंडी व सोलन में हीटवेव चलने का येलो अलर्ट दिया गया है, जिससे लोगों को दिन के वक्त गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी।

जल्द मिलेगी गर्मी से राहत
हालांकि लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने के आसार है। प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ रहा है जिससे ऊंची चोटियों पर बर्फबारी तो अन्य इलाकों में बादल बरसने की संभावना है।


हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, राज्य में आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। ऐसे में 7, 9 और 10 मार्च को प्रदेश की ऊंची चोटियों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है।
दो दिन पूरे प्रदेश में बदलेगा मौसम
जबकि 11 मार्च को वेस्टर्न डिस्टरबेंस ज्यादा स्ट्रांग होगा। ऐसे में 11 और 12 मार्च को प्रदेश की ऊंची पहाड़ियों पर जहां हल्की बर्फबारी होगी तो वही अन्य हिस्सों में बादल बरसेंगे, जिससे तापमान गिरेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



