Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News: हिमाचल की 68 वर्षीय तीर्थू देवी ने एक साथ उगाई कई फसलें! बाजार में मिल रहे बेहतरीन दाम

TROWS

Himachal News: रासायनिक खाद और जहरीले कीटनाशकों के प्रयोग के बगैर भी खेतों से अच्छी पैदावार ली जा सकती है तथा एक ही खेत में, एक ही सीजन में, एक साथ कई फसलें भी उगाई जा सकती हैं। हमीरपुर की निकटवर्ती ग्राम पंचायत बफड़ीं के गांव हरनेड़ की 68 वर्षीय महिला किसान तीर्थू देवी ने यह कर दिखाया है।

Holi 2026 -2

Himachal News: हिमाचल की 68 वर्षीय तीर्थू देवी ने एक साथ उगाई कई फसलें! बाजार में मिल रहे बेहतरीन दाम

कृषि विभाग की आतमा परियोजना के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित की जा रही प्राकृतिक खेती की विधि को अपनाकर तीर्थू देवी अपने खेतों में एक साथ कई फसलें उगा रही हैं और इन फसलों के अच्छे दाम भी प्राप्त कर रही हैं।

Indian Public School

पिछले माह समाप्त हुए खरीफ सीजन के दौरान तीर्थू देवी ने अपने खेतों में देसी मक्की के साथ ही तिल, सोयाबीन और भिंडी भी लगाई थी। उन्होंने इन फसलों में रासायनिक खाद या कीटनाशकों का बिल्कुल भी प्रयोग नहीं किया। अत्यधिक बरसात के कारण तिल की फसल तो खराब हो गई, लेकिन मक्की, सोयाबीन और भिंडी की अच्छी पैदावार हुई।

Doon valley school

तीर्थू देवी ने बताया कि उन्होंने मक्की की फसल तो सितंबर के पहले हफ्ते में ही निकाल ली थी और पिछले हफ्ते सोयाबीन भी तैयार हो गई। लेकिन, देसी भिंडी के पौधों में अभी भी रोजाना काफी भिंडी निकल रही है और बाजार में इसके काफी अच्छे दाम मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक साथ तीन-तीन फसलों से उन्हें काफी फायदा हुआ है।

भारी बरसात के कारण तिल की फसल नहीं हो पाई। तीर्थू देवी ने बताया कि आतमा परियोजना के अधिकारियों ने उनके गांव के किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए जागरुक किया था और किसानों को फसल विविधीकरण को अपनाने की सलाह दी थी। इसी से प्रेरित होकर उन्होंने भी प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण को अपनाया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

गांव के प्रगतिशील किसान ललित कालिया ने भी उनकी मदद की। तीर्थू देवी ने किसानों-बागवानों से प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे उनकी आय में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हो सकती है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

शर्मनाक: पहले गौशाला में घुसा युवक! फिर दुपट्टे से बांधा नाबालिग का मुंह, दिया घिनौनी वारदात को अंजाम

शर्मनाक: पहले गौशाला में घुसा युवक! फिर दुपट्टे से बांधा नाबालिग का मुंह, दिया घिनौनी वारदात को अंजाम

Himachal News Update: हिमाचल में 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत! पत्नी ने व्यक्ति पर लगाए गंभीर आरोप

Himachal News Update: हिमाचल में 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत! पत्नी ने व्यक्ति पर लगाए गंभीर आरोप