Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Latest News: जन सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए एम्पावरमेंट प्लेटफॉर्म विकसित करेगा गूगल

TROWS

Himachal Latest News: गूगल इंडिया के प्रमुख आशीष वट्टल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से ओक ओवर में भेंट की और हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक सेवाओं में सकारात्मक बदलाव के दृष्टिगत एआई-संचालित पहलों पर सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

Holi 2026 -2

Himachal Latest News: जन सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए एम्पावरमेंट प्लेटफॉर्म विकसित करेगा गूगल

बैठक में त्वरित जन सेवाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में सुधार करने तथा डिजिटल कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और जन शिकायत निवारण में उन्नत प्रौद्योगिकी को एकीकृत करने पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आधुनिक प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित कर रही है।

Indian Public School

राज्य में निवेश अनुकूल वातावरण पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में गूगल को विशेषज्ञता हासिल है। उन्होंने कंपनी से राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में निवेश करने पर विचार करने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने श्रम और रोजगार विभाग के माध्यम से गूगल के साथ मिलकर ‘पीपल्स एम्पावरमेंट प्लेटफॉर्म’ विकसित करने की योजना तैयार की है।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि इस प्लेटफॉर्म से लोगों को प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन और कारपेंटर जैसे कुशल सेवा प्रदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित होगी, जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी और असंगठित क्षेत्र में प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जन शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित करने के लिए सरकार मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 को जनरेटिव एआई के साथ अपग्रेड करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सीखने के परिणामों को बेहतर बनाने और शिक्षण विधियों को आधुनिक बनाने के लिए राज्य में दो सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में एआई-आधारित शिक्षण मॉड्यूल का संचालन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नत प्रौद्योगिकी में कृषि और आपदा तैयारियों में क्रांतिकारी बदलाव लाने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि सटीक मौसम पूर्वानुमान से स्थानीय प्रशासन द्वारा समय पर बेहतर कार्य योजना और प्रतिक्रिया सुनिश्चित कर जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Weather: हिमाचल में आज साफ रहेगा मौसम! कल फिर बर्फबारी के आसार, इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

Himachal Weather: हिमाचल में आज साफ रहेगा मौसम! कल फिर बर्फबारी के आसार, इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

Himachal Crime News: एचआरटीसी बस में नशे की बड़ी खेप ले जा रहा था हरियाणा का तस्कर! पुलिस ने जाल बिछाकर ऐसे दबोचा

Himachal Crime News: एचआरटीसी बस में नशे की बड़ी खेप ले जा रहा था हरियाणा का तस्कर! पुलिस ने जाल बिछाकर ऐसे दबोचा