Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Latest News: हिमाचल के इस गांव को पहली बार मिली 4जी कनेक्टिविटी सुविधा! ग्रामीण खुश

TROWS

Himachal Latest News: लाहौल-स्पीति जिले के सुदूरवर्ती गांव रारिक को हाई-स्पीड 4जी ब्रॉडबैंड सेवा सुविधा प्रदान कर दी गई है। यह उपलब्धि बीएसएनएल के सहयोग से संभव हुई है, जिससे इस ठंडे और दूरदराज क्षेत्र के निवासियों की आधुनिक दूरसंचार बुनियादी ढांचे तक पहुंच सुनिश्चित हुई है।

Holi 2026 -2

Himachal Latest News: हिमाचल के इस गांव को पहली बार मिली 4जी कनेक्टिविटी सुविधा! ग्रामीण खुश

इस क्षेत्र में तापमान अक्सर शून्य डिग्री से नीचे चला जाता है और आधुनिक दूरसंचार अवसंरचना तक पहुंच सीमित रहती है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि रारिक में नव-स्थापित 4जी साइट को उपग्रह संचार प्रणाली (वीएसएटी) तकनीक का उपयोग करके स्थापित किया गया है।

Indian Public School

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस पहल की सफलता सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभाई है, क्योंकि हिमाचल प्रदेश 4जी संतृप्ति परियोजना के तहत भूमि हस्तांतरण के लिए 100 प्रतिशत अनापत्ति प्रमाण पत्र देने वाला देश का पहला राज्य है।

Doon valley school

राज्य के संबंधित विभागों से सभी आवश्यक स्वीकृतियां समयबद्ध और व्यवस्थित रूप से प्रदान की गईं, जिससे प्रदेश भर के दूरदराज गांवों में 4जी टावरों की स्थापना संभव हो पाई है, जहां अब तक कवरेज नहीं थी। उन्होंने कहा कि अब तक 366 वन स्थलों और 46 सरकारी स्थलों के लिए मंजूरी प्रदान की गई है, जो कुल 658 स्थानों को कवर करती हैं।

अब तक 294 टावर कार्यशील हो चुके हैं, जबकि 37 अतिरिक्त टावरों पर कार्य प्रगति पर है। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार जनजातीय और दूरदराज के क्षेत्रों में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए गुणवत्तायुक्त और उच्च प्रौद्योगिकी सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के दृष्टिगत अनेक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक पहल करते हुए अपने कार्यकाल के दौरान अप्रैल, 2023 में पहला हिमाचल दिवस स्पीति घाटी के काजा में मनाया था।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Accident In Himachal: तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर! चालक के ऊपर से गुजरा टायर, दर्दनाक मौत

Accident In Himachal: तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर! चालक के ऊपर से गुजरा टायर, दर्दनाक मौत

Sirmour News: सिरमौर में पकड़ी चरस की बड़ी खेप! स्पेशल टीम ने ऐसे काबू किया शिमला का तस्कर

Sirmour News: सिरमौर में पकड़ी चरस की बड़ी खेप! स्पेशल टीम ने ऐसे काबू किया शिमला का तस्कर