Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Latest News: हिमाचल में 23 साल की विवाहिता की गई जान! एक साल पहले हुई थी शादी, ससुराल पर गंभीर आरोप

TROWS

Himachal Latest News: जिला हमीरपुर में थाना भोरंज के तहत 23 साल की विवाहिता की मौत से हड़कंप मच गया। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर बेटी को प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Holi 2026 -2

Himachal Latest News: हिमाचल में 23 साल की विवाहिता की गई जान! एक साल पहले हुई थी शादी, ससुराल पर गंभीर आरोप

फिलहाल पुलिस ने मामले में ससुराल पक्ष के चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शिवानी (रीतू) पत्नी वीरेंद्र निवासी चंबोह की 1 साल पहले ही शादी हुई थी।

Indian Public School

बताया जा रहा है कि शिवानी की अचानक ही तबीयत बिगड़ गई जिसके चलते परिवार के सदस्य उसे इलाज के लिए भोरंज अस्पताल ले गए।

Doon valley school

यहां से शिवानी की गंभीर अवस्था के चलते उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के लिए रेफर कर दिया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।

उधर, शिवानी की मौत की जानकारी जैसे ही मायके पक्ष के लोगों को लगी तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर बेटी को तंग करने का आरोप लगाया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने कहा कि पढ़ाई के खर्च और घरेलू खर्चों को लेकर ससुराल पक्ष के द्वारा दी गई मानसिक यातना और पति द्वारा कई प्रकार की धमकियां दिए जाने से महिला अत्यधिक तनाव में थी।

वहीँ, शिवानी की मौत से गुस्साए परिजनों ने खूब नारेबाजी की और शव को लेने तक से इनकार कर दिया। जिसके बाद शिमला-मटौर एनएच 103 बंद कर दिया गया।

हालांकि पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत करवाया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद पुलिस ने पति, सास, ससुर व देवर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए प्राथमिकी दर्ज की है।

हालांकि महिला की मौत कैसे हुई है, इसका पता तो अभी तक नहीं चल पाया है मगर आशंका जताई जा रही है कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन किया होगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: डॉक्टरों की हड़ताल से पांवटा सिविल अस्पताल बेहाल! मरीज बोले– इलाज नहीं, सिर्फ इंतज़ार

Paonta Sahib: डॉक्टरों की हड़ताल से पांवटा सिविल अस्पताल बेहाल! मरीज बोले– इलाज नहीं, सिर्फ इंतज़ार

नव वर्ष के स्वागत को हिमाचल तैयार: मनाली-शिमला में उमड़ेंगे लाखों टूरिस्ट! होटल पैक, ट्रेन-फ्लाइट बुकिंग फुल

नव वर्ष के स्वागत को हिमाचल तैयार: मनाली-शिमला में उमड़ेंगे लाखों टूरिस्ट! होटल पैक, ट्रेन-फ्लाइट बुकिंग फुल