Himachal Crime News: हिमाचल में 288 ग्राम चिट्टा पकड़ा! इस साल की सबसे बड़ी खेप, लाखों में कीमत

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश की जिला शिमला पुलिस को नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जहां लाखों की हेरोइन के साथ हरियाणा के एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

Himachal Crime News: हिमाचल में 288 ग्राम चिट्टा पकड़ा! इस साल की सबसे बड़ी खेप, लाखों में कीमत
आरोपी की पहचान शमशाद अहमद (उम्र 42 वर्ष) निवासी जिला अंबाला, हरियाणा के रूप में हुई, जोकि हेरोइन की सप्लाई लेकर शिमला पहुंचा था। तभी आईएसबीटी शिमला क्षेत्र में गश्त पर तैनात शिमला पुलिस की स्पेशल सेल टीम को इसकी गुप्त सूचना मिली।

288 ग्राम चिट्टा बरामद
जानकारी मिलने के बाद टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को पकड़ लिया। जब तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 288 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जोकि इस साल की चिट्टे की सबसे बड़ी खेप है।


कीमत 10 से 15 लाख रुपये
पकडे गए उक्त चिट्टे की कीमत बाजार में 10 से 15 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस द्वारा बालूगंज थाना में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
उधर, एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि चिट्टे की बड़ी खेप के साथ हरियाणा के एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी यह खेप कहां से खरीद कर लाया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था, इसको लेकर जांच चल रही है।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



