Himachal New Panchayat: हिमाचल में 81 नई पंचायते बनी! किस जिला में कितनी पंचायतों का गठन, एक क्लिक में जाने

Himachal New Panchayat: पंचायती राज विभाग की ओर से सोमवार को नई पंचायत के गठन की अधिसूचना जारी की गई है। इसी के साथ प्रदेश में 81 और नई पंचायत का गठन हो गया है।

Himachal New Panchayat: हिमाचल में 81 नई पंचायते बनी! किस जिला में कितनी पंचायतों का गठन, एक क्लिक में जाने
जबकि तीन पंचायत के गठन पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। जनता की आपत्तियों के चलते पंचायती राज विभाग ने शिमला जिला की दो जबकि सोलन की एक पंचायत के गठन पर रोक लगाने का फैसला लिया है।

इन नई पंचायतों के बनने से अब प्रदेश में पंचायतों की संख्या 3,620 से बढ़कर 3,701 हो गई है। इतना ही नहीं राज्य में अभी 68 और नई पंचायतों का गठन हो सकता है जिसको लेकर सरकार के पास प्रस्ताव आए हैं।


अधिसूचना जारी करने के साथ ही सरकार ने उपायुक्तों को नई पंचायतों के वार्डों की जनसंख्या और उनकी सीमाएं तय करने के निर्देश दिए हैं।
उपायुक्तों को 162 पंचायतों (जिनसे काटकर पंचायतें बनी हैं और जो प्रभावित हुई हैं) का तीन दिन के भीतर पुनर्सीमांकन करने को कहा गया है। रा


किस जिला में कितनी पंचायतों का गठन
सबसे ज़्यादा कांगड़ा में 20 पंचायत का गठन किया गया है। इसके अलावा सोलन में 11, शिमला में 9, सिरमौर में 8, हमीरपुर में 7, ऊना में 6, चंबा जिले में 6, कुल्लू में 4, मंडी में 5, किन्नौर में 2, बिलासपुर में 2 और लाहौल-स्पीति जिले में 1 नई पंचायत का गठन किए जाने को लेकर नोटिफिकेशन जारी हुआ है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



