Himachal Latest News: हिमाचल में 88 दवा उद्योगों के उत्पादन पर रोक! दवा निर्माण में मिली भारी खामियां

Himachal Latest News: हिमाचल प्रदेश में जोखिम आधारित निरीक्षण और राज्य ड्रग विभाग की जांच में खामियां (जैसे गुणवत्ता नियंत्रण, स्वच्छता, और दस्तावेजों में कमी) पाए जाने पर 80 से ज्यादा उद्योगों पर कार्रवाई की गाज गिरी है।

Himachal Latest News: हिमाचल में 88 दवा उद्योगों के उत्पादन पर रोक! दवा निर्माण में मिली भारी खामियां
ड्रग विभाग द्वारा प्रदेश भर के 88 दवा उद्योगों के उत्पादन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। इन कंपनियों को अपनी गुणवत्ता में सुधार करने और नए सिरे से निरीक्षण (inspection) पास करने के बाद ही काम शुरू करने की इजाजत दी जाएगी।

बता दें कि राज्य में लगभग 88 फार्मास्युटिकल यूनिट्स गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी है जिसके चलते इनपर नकेल कसी गई है। यह कार्रवाई CDSCO और राज्य ड्रग विभाग द्वारा किए गए जोखिम आधारित निरीक्षण के बाद की गई है।


इस दौरान जिन उद्योगों में दवा निर्माण के मानकों में भारी खामियां पाई गई हैं, उनके उत्पादन को तुरंत रोक दिया गया है।
उधर, राज्य ड्रग नियंत्रक डॉ. मनीष कपूर ने बताया कि राज्य ड्रग विभाग और केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की संयुक्त जांच में मानकों का पालन न करने और बार-बार दवाओं के सैंपल फेल होने के कारण इस माह 88 फार्मा इकाइयों पर उत्पादन रोक दिया गया है।


उन्होंने कहा कि संबंधित कंपनियों को दोबारा लाइसेंस प्राप्त करने के लिए अपनी गुणवत्ता में सुधार करना होगा।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



