Asha Hospital
in

हिमाचल में आदमखोर तेंदुए का आतंक: छह लोगों पर किया हमला! एक ने गवाई जान, पांच अस्पताल में भर्ती

हिमाचल प्रदेश में आदमखोर तेंदुए का आतंक देखने को मिला है, जिसने 6 लोगों पर हमला कर दिया। इनमें से एक की मौत हो गई जबकि पांच अस्पताल में भर्ती हैं।

Shri Ram

हिमाचल में आदमखोर तेंदुए का आतंक: छह लोगों पर किया हमला! एक ने गवाई जान, पांच अस्पताल में भर्ती

मामला मंडी जिले की बल्ह घाटी का है जहाँ बुधवार सुबह आदमखोर तेंदुए ने तीन अलग-अलग गांवों चंडयाल, मलवाणा और भड़याल में लोगों पर हमला बोल दिया।

तेंदुए ने चंडयाल और भड़याल में चार लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद वह मलवाणा गांव पहुंचा और दहशत फैलाई।

Doon valley school

यहाँ तेंदुए ने 40 वर्षीय बलवीर सिंह पुत्र थुंगु राम निवासी भ्यूली पर हमला बोल दिया। तेंदुए के हमले से व्यक्ति इस कदर जख्मी हुआ कि उसने दम तोड़ दिया।

इसके अलावा घायलों में दीनानाथ पुत्र बिक्रम निवासी भडयाल, चंपा देवी पत्नी मनोज कुमार निवासी मलवाणा, साहिब सिंह पुत्र जोगी मलदार निवासी बिहार, जनित पुत्र दीनानाथ निवासी भडयाल और रेखा देवी पत्नी दीनानाथ निवासी भडयाल शामिल हैं। सभी का मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उपचार चल रहा है।

JPERC 2025

गुस्साए लोगों ने मौत के घाट उतारा तेंदुआ
बताया जा रहा है कि जैसे ही तेंदुए ने लोगों पर हमला शुरू किया वैसे ही लोग भी अपनी जान बचाने के लिए तेंदुए पर टूट पड़े। इस दौरान लोगों ने हथियार और डंडे लेकर तेंदुए पर हमला शुरू कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया।

फौरी राहत देगा प्रशासन
उधर, एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तेंदुए के हमले से जहां एक व्यक्ति की मौत हुई है, वहीं पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि मृत व्यक्ति और घायलों को प्रशासन की ओर से फौरी राहत दी जाएगी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Himachal News Update: खेलते-खेलते घर की छत से गिरा 7 साल का मासूम! अस्पताल में तोड़ा दम

Himachal News Update: खेलते-खेलते घर की छत से गिरा 7 साल का मासूम! अस्पताल में तोड़ा दम

HP News: क्रिसमस-नववर्ष के लिए प्रशासन का विशेष प्लान! पांच सेक्टर में बांटा शिमला, पर्यटकों से ख़ास अपील

HP News: क्रिसमस-नववर्ष के लिए प्रशासन का विशेष प्लान! पांच सेक्टर में बांटा शिमला, पर्यटकों से ख़ास अपील