in

Accident In Himachal: बेकाबू ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर! 11 साल के बच्चे ने तोड़ा दम, पिता और बहन घायल

TROWS

Accident In Himachal: उपमंडल घुमारवीं के तहत राष्ट्रीय उच्च मार्ग 103 (शिमला-धर्मशाला) पर कुलारु क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, जहां ट्रक की टक्कर से स्कूटी पर सवार एक मासूम बच्चे की मौत हो गई।

Accident In Himachal: बेकाबू ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर! 11 साल के बच्चे ने तोड़ा दम, पिता और बहन घायल

घटना उस वक्त घटी जब कुठेड़ा बाजार में वैल्डिंग की दुकान चलाने वाला जोल पलाखी निवासी सुनील कुमार (47) अपने बेटे अभिनव (11) और बेटी इशानी (8) के साथ स्कूटी पर सवार होकर कांगू मंदिर जा रहा था।

जैसे ही वे कुलारु के समीप पहुंचे ताे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों नीचे गिर पड़े और अभिनव ट्रक के टायर के नीचे आ गया।

Doon valley school

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और तीनों को घायल अवस्था में इलाज के लिए सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया गया। लेकिन यहां पर अभिनव की मौत हो गई जबकि सुनील कुमार और इशानी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

उधर, घुमारवीं थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे के शव को कब्जे में लिया और अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

JPERC 2025

उधर, DSP घुमारवीं विशाल वर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में ट्रक चालक नरेश कुमार निवासी डुग्गा जिला हमीरपुर की लापरवाही सामने आई है, जिसके चलते उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Railway Service Affected Route: रेलवे की नई घोषणा! दिल्ली-यूपी-बिहार मार्ग पर कई ट्रेनें हुई अस्थाई रूप से रद्द, जानिए कारण

Railway Service Affected Route: रेलवे की नई घोषणा! दिल्ली-यूपी-बिहार मार्ग पर कई ट्रेनें हुई अस्थाई रूप से रद्द, जानिए कारण

Jobs In Himachal: फील्ड सर्वेयर के 100 पदों पर भर्ती! 30 साल तक के युवाओं को मौका, इतनी मिलेगी सैलरी

Jobs In Himachal: फील्ड सर्वेयर के 100 पदों पर भर्ती! 30 साल तक के युवाओं को मौका, इतनी मिलेगी सैलरी