Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल में आधी रात को गोलीकांड: कांग्रेस नेता की मौत! दो PGI चंडीगढ़ रेफर

TROWS

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में बीती रात गोली कांड हुआ है, जिससे पूरा प्रदेश दहल गया। गोली लगने से एक युवक की मौत हुई है जोकि कांग्रेस नेता बताया जा रहा है।

Holi 2026 -2

हिमाचल में आधी रात को गोलीकांड: कांग्रेस नेता की मौत! दो PGI चंडीगढ़ रेफर

इसके अलावा गोलीकांड की इस वारदात में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह पूरी वारदात लालसिंघी के रायजादा होटल के बाहर की है जब कुछ दोस्त बीती रात पार्टी करने के लिए होटल में गए हुए थे।

Indian Public School

दो गुटों के बीच मारपीट
इस दौरान सभी ने होटल में पार्टी की और उसके बाद वह अपने-अपने घरों की तरफ जाने लगे। मगर तभी होटल के बाहर निकलते ही दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई।

Doon valley school

देखते ही देखते बहसबाजी इस कदर बढ़ गई कि दोनों गुटों में लात घूंसे चलने शुरू हो गए। तभी परविंदर नाम के व्यक्ति ने गोलियां चलाना शुरू कर दिया।

तीन को लगी गोली
इससे माइनिंग का बिजनेस करने वाले संतोषगढ़ के आशू पूरी सहित पुरेंद्र और परविंदर को गोली लग गई। गोली चलने से मौके पर भी हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

आशू पूरी की मौत
इसके बाद तीनों को लहूलुहान अवस्था में उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां पर आशू पूरी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए पुरेंद्र और परविंदर को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है।

उधर, जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लिया गया। SHO ऊना गौरव भारद्वाज ने बताया कि मृतक के शव का आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके साथ ही गोलीकांड की इस वारदात में शामिल आरोपियों को भी सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Weather: हिमाचल में सुबह-शाम लगातार बढ़ रही ठिठुरन! आज कोहरा छाने का येलो अलर्ट

Himachal Weather: हिमाचल में सुबह-शाम लगातार बढ़ रही ठिठुरन! आज कोहरा छाने का येलो अलर्ट

दुखद: जिंदगी की जंग हारी ममता! पीजीआई चंडीगढ़ में मौत, पति ने तेजाब फेंक छत से दिया था धक्का

दुखद: जिंदगी की जंग हारी ममता! पीजीआई चंडीगढ़ में मौत, पति ने तेजाब फेंक छत से दिया था धक्का