HP Weather : हिमाचल में आज से बिगड़ रहा मौसम! 2 दिन पूरे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी, अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट

HP Weather : हिमाचल में आज से एक बार फिर मौसम बिगड़ रहा है, जिससे बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इस दौरान आंधी-तूफान चलने की भी चेतावनी दी गई है।

HP Weather : हिमाचल में आज से बिगड़ रहा मौसम! 2 दिन पूरे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी, अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल में आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, जिसका असर 31 मार्च तक देखने को मिलेगा। आज और कल राज्य के कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

आज कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और चंबा जिले में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 28 मार्च की रात से राज्य में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा जोकि स्ट्रांग होकर बरसेगा।


इससे 29 और 30 मार्च को पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होगी। मौसम विभाग ने आज और 28-29 मार्च को लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य 10 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया है।
इस दौरान कई स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। ऐसे में अब अगर प्रदेश में मौसम बदलता है तो तापमान में भी गिरावट आएगी।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



