Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार! चार लोगों ने तोड़ा दम, एक की हालत गंभीर

TROWS

हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में भीषण सड़क हादसा पेश आया है, जहां गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Holi 2026 -2

हिमाचल में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार! चार लोगों ने तोड़ा दम, एक की हालत गंभीर

हादसा शनिवार सुबह किन्नाैर जिले के भावानगर उपमंडल में जानी संपर्क मार्ग पर पेश आया। पांच लोग कार (एचपी 26 बी 8999) में सवार होकर निकले थे कि तभी रास्ते में हादसा हो गया।

Indian Public School

सड़क से लुढ़कती हुई खाई में गिरी कार
इस दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़कती हुई खाई में गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के खाई में गिरते ही परखच्चे उड़ गए।

Doon valley school

दुर्घटना का पता जैसे ही स्थानीय लोगों को चला तो वह मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। हादसे के बाद जैसे-तैसे कर सभी लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला गया।

चार लोगों की घटनास्थल पर मौत
लेकिन चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में एक गंभीर रूप से जख्मी हुआ जिसे गहरी खाई से बाहर निकाल कर सड़क तक पहुंचाया गया और उसके बाद इलाज के लिए छोल्टू अस्पताल लाया गया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

मृतकों की पहचान
हादसे में कृष्णा (42) पत्नी नरेश कुमार, सुषमा (47) पत्नी रोशन लाल निवासी ग्रांगे निचार, हिमेश कुमार (19) पुत्र नरेश कुमार निवासी जानी निचार और इंद्र लाल (30) पुत्र हरि लाल निवासी जानी की माैत हो गई।

इसके अलावा विद्या कृष्ण (32) पुत्र हरि लाल निवासी जानी घायल है। उधर, कार्यवाहक एसपी एवं डीएसपी भावानगर राजकुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी टापरी लाया गया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News: हिमाचल में पहली बार एक ही बस में महिला ड्राइवर-कंडक्टर! सीमा ने थामा स्टीयरिंग तो मीनू ने काटा टिकट

Himachal News: हिमाचल में पहली बार एक ही बस में महिला ड्राइवर-कंडक्टर! सीमा ने थामा स्टीयरिंग तो मीनू ने काटा टिकट

HP News: संरक्षित हुआ पर्यावरण! वन भूमि में रोपित किए 5500 पौधे, समूह की 6 महिलाएं कर रही जंगल की देखरेख

HP News: संरक्षित हुआ पर्यावरण! वन भूमि में रोपित किए 5500 पौधे, समूह की 6 महिलाएं कर रही जंगल की देखरेख