Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Latest News: हिमाचल में सीमेंट और सरिये की कीमतों में भारी उछाल! जानें क्या हैं नए रेट

TROWS

Himachal Latest News: घर बनाने का सपना देख रहे हिमाचल वासियों को महंगाई का तगड़ा झटका लग गया है, जिससे उन्हें अपनी अत्यधिक जैब ढीली करनी पड़ेगी। प्रदेश में निर्माण सामग्री (Construction Material) की कीमतें आसमान छूने लगी हैं।

Holi 2026 -2

Himachal Latest News: हिमाचल में सीमेंट और सरिये की कीमतों में भारी उछाल! जानें क्या हैं नए रेट

ईंटों के दाम बढ़ने के ठीक बाद अब सीमेंट और सरिया भी प्रदेश में महंगा हो गया है। कीमतों में आए उछाल ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि, परिवहन लागत में इजाफा,
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे युद्ध के हालात और कोयले की बढ़ती कीमतों के कारण सीमेंट और सरिये के भाव बढ़े है।

Indian Public School

सीमेंट में 15 रुपये प्रति बैग की बढ़ोतरी
बता दें कि कंपनियों ने सीमेंट के दाम में 15 रुपये प्रति बैग की बड़ी बढ़ोतरी की है। जबकि सरिये के दाम 20 दिन में 1,000 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ गए हैं। सोमवार से प्रदेश में सीमेंट के बढ़े हुए रेट भी लागू हो चुके हैं।

Doon valley school

विभिन्न जिलों में सीमेंट के दाम
बिलासपुर में एसीसी सुरक्षा सीमेंट 395 से 410 रुपये, एसीसी गोल्ड सीमेंट 435 से 450 रुपये, जंग रोधक सीमेंट 380 से बढ़कर 395 रुपये प्रति बैग हो गया है। अंबुजा सीमेंट के विक्रेता रोहित ने बताया कि 400 रुपये प्रति बैग बिकने वाला सीमेंट अब 415 रुपये में मिलेगा।

बांगड़ सीमेंट 385 से 400 तक जा पहुंचा है। अल्ट्राटेक सीमेंट के विक्रेता राकेश के अनुसार, 390 रुपये में मिलने वाला सीमेंट अब 405 रुपये प्रति बैग हो गया है। हमीरपुर में एसीसी और अंबुजा सीमेंट 400 की जगह 415, अल्ट्राटेक सीमेंट 380 रुपये से बढ़कर 400 रुपये तक हो गया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

चंबा में अंबुजा 410 से बढ़कर 425, अंबुजा प्लस 450 से बढ़कर 465 और एसीसी सीमेंट प्रति बैग 405 से बढ़कर 420 रुपये हो गया है।

सरिये की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ा
उधर, हमीरपुर में पहले सरिये के 12 एमएम के दाम 6100 रुपये थे, अब बढ़कर 6500 से लेकर 6600 रुपये हो गए हैं। सरिया के दामों में टाटा प्रति क्विंटल 6800 से बढ़कर 7000, जिंदल के दाम 6400 से बढ़कर 6600 और कामधेनु सरिये के दाम 6500 से बढ़कर 6700 रुपये हो गए हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुड न्यूज़: दिल्ली-शिमला और शिमला-धर्मशाला के बीच हर दिन उड़ेंगी फ्लाइट्स! सरकार और एलायंस एयर के बीच MOU साइन

गुड न्यूज़: दिल्ली-शिमला और शिमला-धर्मशाला के बीच हर दिन उड़ेंगी फ्लाइट्स! सरकार और एलायंस एयर के बीच MOU साइन