Himachal Crime News: हिमाचल में चीनी नागरिक गिरफ्तार! बिना वीजा के रह रहा था, चीन पुलिस में दे चुका सेवाएं
Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में चीन के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है, जोकि पिछले कई माह से बिना वीजा के ही रह रहा था।

Himachal Crime News: हिमाचल में चीनी नागरिक गिरफ्तार! बिना वीजा के रह रहा था, चीन पुलिस में दे चुका सेवाएं
लौ वेननियन नामक चीन के व्यक्ति ने मैक्लोडगंज के समीप एक गांव में किराए पर मकान लिया हुआ था, जहां वह पिछले पांच माह से रह रहा था। इसी बीच किसी ने कांगड़ा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सुरक्षा शाखा को गुप्त सूचना दी कि उक्त व्यक्ति अवैध तरीके से यहां रह रहा है।

हिंदी या अंग्रेजी में संवाद नहीं कर सका व्यक्ति
सूचना मिलने के तुरंत बाद टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर उसे सुरक्षा शाखा कार्यालय लाया गया और पूछताछ की गई। मगर व्यक्ति ना तो हिंदी भाषा जानता था और ना ही अंग्रेजी। वह अपनी चीनी भाषा में ही बातचीत करने लगा।


पासपोर्ट और पर्यटक वीजा बरामद
व्यक्ति के पास से एक पासपोर्ट सहित नेपाल सरकार की ओर से जारी किया गया पर्यटक वीजा भी बरामद हुआ, जिसकी अवधि 29 जून 2025 से 26 सितंबर 2026 थी।
चीन पुलिस में सेवाएं दे चुका आरोपी
पुलिस द्वारा जब मामले की जांच की गई तो पता चला कि व्यक्ति चीन पुलिस में अपनी सेवाएं दे चुका है और वह 26 सितंबर 2025 से 2 फरवरी 2026 तक मैक्लोडगंज क्षेत्र में बिना किसी वैध भारतीय वीजा के ठहरा हुआ था जोकि विदेशी अधिनियम, 1946 की धारा 14 के तहत दंडनीय अपराध है।

ऐसे में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपी कहीं चीनी जासूस तो नहीं है।
दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


