Himachal Crime News: हिमाचल में हेरोइन की सप्लाई करते पकड़ा तस्कर! एसआईयू ने सलाखों के पीछे पहुंचाया

Himachal Crime News: जिला ऊना पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार किया है। मामले में हेरोइन के साथ विजेंद्र निवासी वार्ड नंबर 9, बसदेहड़ा को काबू किया गया है।

Himachal Crime News: हिमाचल में हेरोइन की सप्लाई करते पकड़ा तस्कर! एसआईयू ने सलाखों के पीछे पहुंचाया
एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि विजेंद्र नशे का कारोबार करता है और अभी बसदेहड़ा स्थित मोनी बाबा मंदिर के पास मौजूद है।

सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए मौके पर दबिश दी और उसे दबोच लिया। इस दौरान जब तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 10.28 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसपर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।


मामले की पुष्टि करते हुए एसपी ऊना सचिन हीरेमठ ने बताया कि नशे के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ (Zero Tolerance) नीति अपनाई जा रही है, जिसके तहत जगह-जगह दबिश देकर तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



